Connect with us
Uttarakhand: President honored two nurse Shashikala Pandey and Ganga Joshi to National Florence Nightingale Award. Uttarakhand Nurse Award

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की दो नर्सों को राष्ट्रपति ने किया ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवॉर्ड’ से सम्मानित

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड की दो नर्सों को राष्ट्रपति ने किया ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवॉर्ड’ से सम्मानित

1 min read

Uttarakhand Nurse Award: गौरवान्वित पल, राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्कार 2021 से सम्मानित हुई उत्तराखण्ड की दो नर्स, राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत…

इस वक्त उत्तराखंड को गौरवान्वित करने वाली खबर देश की राजधानी दिल्ली से सामने आ रही हैं जहां राज्य के कुमाऊं क्षेत्र की 2 महिलाओं शशिकला पांडेय और गंगा जोशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के कारण राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्कार 2021′ से सम्मानित किया गया है। बता दे कि शशिकला पांडे नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल मे नर्स तथा गंगा जोशी खटीमा के नागरिक अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। पुरस्कृत दोनों महिला नर्सो की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी है।
(Uttarakhand Nurse Award)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के विक्रम सिंह रावत ने नौवीं बार उत्तीर्ण की योग विषय में यूजीसी नेट परीक्षा

बताते चलें कि सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा 51 नर्सिंग पेशेवरों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। जिसमें उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की दो महिला नर्स गंगा जोशी तथा शशि कला पांडे शामिल हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का कहना है कि सभी नर्सों ने अनुकरणीय तथा निस्वार्थ भाव के साथ राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
(Uttarakhand Nurse Award)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पिता का कोरोनाकाल में हुआ था निधन बेटी अंशु जोशी ने यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तीर्ण

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top