Connect with us
Uttarakhand latest news: SIDCUL worker Kansiram died in a painful incident in Rudrapur. Rudrapur latest news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: दर्दनाक हादसे में सिडकुल कर्मी की मौत, मासूम बेटे के सिर से उठा पिता का साया

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखण्ड: दर्दनाक हादसे में सिडकुल कर्मी की मौत, मासूम बेटे के सिर से उठा पिता का साया

1 min read

Rudrapur latest news: टहलते हुए सिर के बल गिरने से हुआ हादसा, खबर से परिवार में कोहराम, थम नहीं रहे परिजनों की आंखों से आंसू….

राज्य के उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पैर फिसलने से एक सिडकुल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक का सिर नाली के किनारे टकराने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आ गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद खबर से जहां एक वर्षीय मासूम बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
(Rudrapur latest news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार PRD जवान ने मौके पर तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बलिया के चंदाडीह गांव निवासी कांसीराम, विगत सात-आठ वर्षों से रूद्रपुर स्थित सिडकुल की एक फैक्ट्री में नौकरी कर रहा था। वर्तमान में वह फुलसुंगा में किराये पर रहता था। बताया गया है कि बीते रोज कांसीराम अपने साथियों के साथ कमरे के बाहर टहल रहा था, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल कर नाली में चला गया, जिससे वह सिर के बल गिर पड़ा और उसका सिर नाली की ईंटों से टकरा गया। देखते ही देखते उसने मौके पर ही दम तोड दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। वह अपने पीछे एक वर्षीय बेटे समेत भरे पूरे परिवार को छोड़ गया है।
(Rudrapur latest news)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: सेना में तैनात जवान का आकस्मिक निधन, मासूम बेटे के सिर से उठा पिता का साया

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top