Connect with us
Uttarakhand news: Death of young man Vansh Sagar of bazpur udhamsingh Nagar due to electrocution current. bazpur udhamsingh Nagar news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: करंट लगने से युवक की मौत, खबर मिलते ही मां हुई बेसुध, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखण्ड: करंट लगने से युवक की मौत, खबर मिलते ही मां हुई बेसुध, परिवार में मचा कोहराम

1 min read

bazpur udhamsingh Nagar news: दुखद हादसे की खबर से परिवार में मचा कोहराम, हृदयविदारक खबर सुनते ही बेसुध हुई मृतक युवक की मां….

राज्य के उधमसिंह नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक केमिकल फैक्टरी में इन्वर्टर ठीक करने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। इस दुखद खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र महज 22 वर्ष बताई जा रही है।
(bazpur udhamsingh Nagar news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: बेटे की शादी के कार्ड बांटकर आ रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदली खुशियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला निवासी वंश सागर उर्फ रिक्की बीते रोज गडरी नदी के पास स्थित एक फैक्टरी में इन्वर्टर ठीक करने के लिए गया था। बताया गया है कि इसी दौरान वंश को एकाएक करंट लग गया। जिससे वंश बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे कंपनी के कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर दूसरी ओर इस घटना का पता चलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की अकस्मात मौत का हृदयविदारक समाचार मिलते ही जहां उसकी माता कमलेश देवी बेसुध हो गई वहीं अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
(bazpur udhamsingh Nagar news)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: दर्दनाक हादसे में सिडकुल कर्मी की मौत, मासूम बेटे के सिर से उठा पिता का साया

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top