Connect with us
Uttarakhand news: again Sensational incident in Haldwani, Nain Ram murder was beaten to death with a bat. Haldwani murder news

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात बैट से पीट- पीट कर नैन राम को उतारा मौत के घाट

उत्तराखण्ड नैनीताल

हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात बैट से पीट- पीट कर नैन राम को उतारा मौत के घाट

1 min read

Haldwani murder news: फिर हत्या की खबर से दहली हल्द्वानी, जिसके साथ पी शराब उसी ने नैन राम को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में दहशत का माहौल…

राज्य के हल्द्वानी शहर से छह दिन के भीतर एक और हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं। बता दें कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र के कुष्ठ आश्रम में रह रहे बुजुर्ग नैन राम को उसी के साथी सिकंदर ने कपड़े धोने वाले बैट से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड से जहां पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं क्षेत्र में दहशत भी व्याप्त है।
(Haldwani murder news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गढ़वाल के युवक की दुबई में मौत परिजनों ने लगाई PM मोदी से मदद की गुहार

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हाथीखाल मोतीनगर स्थित कुष्ठ रोग आश्रम में नैन राम व सिकंदर दोनो के घर आमने-सामने हैं। बता दे कि नैन राम व सिकंदर कुष्ठ आश्रम के अंदर खाली जगह में बैठकर शराब पी रहे थे। बताते चले कि किसी बात को लेकर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। सिकंदर अपने घर में गया और कपड़े धोने का बैट लाकर नैनराम पर वार कर दिया। एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि सिकंदर ने पहला वार कपड़े धोने वाले बैट से किया। इसके पश्चात उसने दूसरा वार खूंटीनुमा डंडे से नैनराम के सिर व कान पर वार कर दिया। नैन राम के कान व सिर से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने खून से सना बैट घटनास्थल के पास लकड़ी की ढ़ेर से बरामद कर लिया। कुष्ठ आश्रम में 40 परिवारों के 72 लोग रहते है। जिनमें पहले नैन राम समेत 39 कुष्ठ रोगी शामिल थे। आश्रम में हत्या के बाद से लोग दहशत में आ गए है। पुलिस ने कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों से भी वारदात को लेकर पूछताछ की।
(Haldwani murder news)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: भूकंप से हड़कंप, जान बचाने की खातिर छत से कूदी युवती, दोनों पांव फैक्चर

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top