उत्तराखण्ड चमोली
उत्तराखंड: पहाड़ से एक और लड़की हुई लापता परिजनों ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार
1 min read
Chamoli girl missing: बीते कई दिनों से लापता है सोनी, थकहारकर परिजनों ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार, पुलिस ने सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट…
राज्य में किशोरियों, अविवाहित युवतियों के एकाएक लापता होने की खबरें बढ़ती ही जा रही है। आए दिन सामने आ रही ऐसी खबरें जहां परिजनों को चिंता में डाल रही है वहीं इन दुखद खबरों से उत्तराखंड के देवभूमि नाम पर भी कहीं ना कहीं सवाल खड़े हो जाते हैं। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां पोखरी क्षेत्र के किमोठा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद खाली की 26 वर्षीय पुत्री सोनी बीते कई दिनों से लापता है। परेशान परिजन बेटी की तलाश में परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं। अपने सभी नाते-रिश्तेदारों तथा सोनी के सभी दोस्तों से बात करने तथा बेटी की काफी खोजबीन के बाद भी जब सोनी का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अब चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया के आम जनता से गुमशुदा युवती के दिखाई देने पर तुरंत सूचित करने की अपील की है।
(Chamoli girl missing)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री आवास में आत्महत्या की खबर से हड़कंप, युवती ने कर दी अपनी जिंदगी खत्म
चमोली पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाले गए फोटो में युवती सोनी का हुलिया इस प्रकार बताया गया है। रंग गोरा, उम्र 26 वर्ष, नाक, कान, आंख औसत, एवं कद ,5 फीट 2 इंच। चमोली पुलिस के साथ ही देवभूमि दर्शन भी आपसे अपील करता है कि जिस किसी को भी लापता सोनी के बारे में कोई भी सूचना मिलती है , या वह कही भी नजर आती है तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना देने की कृपा करे। 26 वर्षीय युवती को उसके परेशान माता पिता से मिलाने में मदद करे।
(Chamoli girl missing)
पोस्ट को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर कर परेशान परिजनों की मदद करे ,गुमशुदा किशोरी का पता चलने पर इन नंबरों पर संपर्क करे ⇓
कार्यालय पुलिस अधीक्षक चमोली: 01372-252134
निवास पुलिस अधीक्षक चमोली: 01372-252133
थानाध्यक्ष पोखरी: 9411110219
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
