Connect with us
Uttarakhand news: Vijay giri had gone to Ludhiana from Champawat for job, 4 people killed him. Champawat Vijay giri Ludhiana

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: पहाड़ से नौकरी के लिए लुधियाना गया था विजय,4 लोगों ने कर दी हत्या, मचा कोहराम

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखण्ड: पहाड़ से नौकरी के लिए लुधियाना गया था विजय,4 लोगों ने कर दी हत्या, मचा कोहराम

1 min read

Champawat Vijay giri Ludhiana: मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, क्षेत्र में भी पसरा मातम, विजय ने महज डेढ़ हफ्ते पहले ही ज्वाइन की थी नौकरी…

पंजाब के लुधियाना से समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां होटल में काम करने वाले पहाड़ के एक युवा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान विजय गिरी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह मूल रूप से राज्य के चंपावत जिले के पाटी विकासखण्ड के गड्यूड़ा गांव का रहने वाला था। उसने डेढ़ हफ्ते पहले ही यह होटल की नौकरी ज्वाइन की थी। इस दुखद खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी मातम पसर गया है। बता दें कि पहाड़ से अधिकांश युवा दूसरे राज्यों में होटल की नौकरी करते हैं।‌ इस दुखद खबर के बाद से उनके परिजनों में डर का माहौल होना लाजिमी है।
(Champawat Vijay giri Ludhiana)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल का आकस्मिक निधन, उपचार के दौरान तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चंपावत जिले के पाटी विकासखण्ड के गड्यूड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय विजय गिरी पुत्र स्व. लक्ष्मण गिरी ने डेढ़ हफ्ते पहले ही पंजाब के लुधियाना में पीएयू थाने के पास स्थित एक होटल में नौकरी शुरू की थी। बताया गया है कि बीते शनिवार को उसकी, बिहार निवासी विकास व भरत और उत्तर प्रदेश निवासी राहुल व अरविंद के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। देखते ही देखते इस बहस ने ऐसा विकराल रूप धारण कर लिया कि चारों युवकों ने चाकू से वार कर विजय की हत्या कर दी। विजय के भाई देव गिरी की तहरीर पर पंजाब पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(Champawat Vijay giri Ludhiana)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गढ़वाल के युवक की दुबई में मौत परिजनों ने लगाई PM मोदी से मदद की गुहार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top