Connect with us
Cricketer Virat Kohli arrived in Uttarakhand Nainital bhawali visit kainchi dham golu devta with wife Anushka Sharma Virat Kohli In Uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे क्रिकेटर विराट पत्नी अनुष्का के साथ गोल्ज्यू के करेंगे दर्शन

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे क्रिकेटर विराट पत्नी अनुष्का के साथ गोल्ज्यू के करेंगे दर्शन

1 min read

Virat Kohli In Uttarakhand: पत्नी अनुष्का और मासूम बेटी वमिका के साथ नैनीताल की हसीन वादियों में पहुंचे मशहूर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, गोलू देवता और कैंची धाम के करेंगे दर्शन…

उत्तराखण्ड की हसीन वादियां बड़े बड़े फिल्मी सितारों, नामचीन हस्तियों को हमेशा से ही आकर्षित करती रही है। देश विदेश से आए दिन हजारों लोग उत्तराखण्ड की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने यहां आते रहते हैं। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां बुधवार शाम को क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपने तीन दिनों के निजी दौरे के लिए पहुंचे हैं। बताया गया है कि विराट का हेलीकॉप्टर शाम 4 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के हेलीपैड पर उतरा, जहां से वह अपने परिवार के साथ कार से मुक्तेश्वर के लिए रवाना हुए। कार में विराट और अनुष्का के अतिरिक्त उनकी नन्ही मासूम बेटी वमिका भी थी।
(Virat Kohli In Uttarakhand)

यह भी पढ़ें- Video: उत्तराखंड की हसीन वादियों का लुफ्त उठा रही हैं शिल्पा शेट्टी मसूरी की जलेबी भा गई शिल्पा को
उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे क्रिकेटर विराट पत्नी अनुष्का के साथ गोल्ज्यू के करेंगे दर्शन

उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे क्रिकेटर विराट पत्नी अनुष्का के साथ गोल्ज्यू के करेंगे दर्शन

अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक विराट अपने किसी परिचित से मिलने के लिए रामगढ़ ग‌ए हैं। आगामी तीन दिनों तक उनका यही रूकने का प्लान है। बताया जा रहा है कि विराट कोहली विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज समेत कुमाऊं में न्याय के देवता गोल्ज्यू के भी दर्शन करेंगे। बताते चलें कि कैंची धाम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गहरी आस्था है। विदित हो कि हाल ही में अनुष्का ने कैंची धाम की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।
(Virat Kohli In Uttarakhand)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की वादियों में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top