Connect with us
Uttarakhand self employment: Tara dev of kapkot Bageshwar YouTube blogger of Uttarakhandi Mom Studio. Uttarakhandi Mom Studio Tara Dev

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्डी मॉम स्टूडियो ब्लॉगर छा गई पहाड़ में जानिए इनके बारे में कुछ विशेष

उत्तराखण्ड बागेश्वर

उत्तराखण्डी मॉम स्टूडियो ब्लॉगर छा गई पहाड़ में जानिए इनके बारे में कुछ विशेष

1 min read

Uttarakhand Mom Studio vlogger: पहाड़ में छा रहा है उत्तराखण्डी मॉम स्टूडियो ब्लाग का जादू, जानिए ब्लागिंग में कमाल करने वाली तारा देव के बारे में…

आज सोशल मीडिया जहां हमारे मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण साधन बन गया है वहीं इसके जरिए स्वरोजगार की नई राहें भी खुल गई है। अन्य देशवासियों की तरह पहाड़ के क‌ई युवा भी अपनी रचनात्मकता का उपयोग कर इसके जरिए न केवल पहाड़ की संस्कृति, सभ्यता एवं रीति रिवाजों के साथ साथ यहां के खान-पान और पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का प्रचार प्रसार करने में जुटे हुए हैं वहीं इसे अपनी आजीविका का जरिया बनाकर अपनी आर्थिक स्थिति भी मजबूत कर रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि यूट्यूब ब्लागिंग ने पहाड़ की सबसे बड़ी समस्या पलायन को भी थोड़ा कम करने में अहम योगदान दिया है।

Mom studio vlog uttarakhand आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही एक बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो इन दिनों ब्लागिंग की दुनिया में छाई हुई है जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र की रहने वाली तारा देव की, जिनका ‘Uttrakhandi Mom Studio’ के नाम से बनाया गया ब्लाग इन दिनों लोगों को अपनी ओर खासा आकर्षित कर रहा है।
(Uttarakhand Mom Studio vlogger)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: घर-घर में छाया Hinu vlogs, जाने कौन है पहाड़ की उभरती ब्लागर हिना फर्स्वाण

बता दें कि मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र की रहने वाली तारा देव एक यूट्यूब ब्लागर है। वह अपने चैनल ‘उत्तराखण्डी मॉम स्टूडियो’ पर ब्लागिंग की नई नई विडियो अपलोड करती है। जिसे लोगों द्वारा खासा पसंद भी किया जाता है। बताते चलें कि मूल रूप से सीमांत लीती गांव की रहने वाली तारा देव का जन्म 18 अप्रैल 1992 में नैन सिंह कोरंगा व तरुली देवी के घर हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गांव से ही प्राप्त करने के पश्चात शामा इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट एवं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Mom studio vlog uttarakhand वर्ष 2013 में उनकी शादी कपकोट निवासी प्रकाश देव से हुई और यही से उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आना शुरू हुआ। अब वह न केवल कपकोट में स्टार सिंग बुटीक के नाम से दुकान चलाती है बल्कि यूट्यूब पर ब्लाग बनाकर पहाड़ की सभ्यता संस्कृति एवं भोजन का प्रचार प्रसार भी कर रही है। अपने ब्लॉग में तारा अक्सर अपनी दैनिक दिनचर्या को भी दिखाती रहती है।

Mom studio vlog uttarakhand यही कारण है कि वर्ष 2021 में शुरू किए गए उनके यूट्यूब चैनल को आज जहां 16 हजार से अधिक लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं वहीं तीस लाख से अधिक लोगों द्वारा उनकी विडियो देखी जा चुकी है।
(Uttarakhand Mom Studio vlogger)

Uttarakhandi mom studio vlog यह भी पढ़ें- मिलिए पहाड़ की एक महिला टैक्सी चालक से जो सम्मानित हो चुकी है नारी शक्ति सम्मान से

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top