Connect with us
Uttarakhand news: maternal grandfather murder of two-year-old grandson Vansh Kunwar in Dharchula Pithoragarh. Pithoragarh News Today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में सनसनीखेज वारदात नाना ने दो वर्षीय नाती की गर्दन काट उतारा मौत के घाट

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखंड: पहाड़ में सनसनीखेज वारदात नाना ने दो वर्षीय नाती की गर्दन काट उतारा मौत के घाट

1 min read

Pithoragarh News Today: सनसनीखेज वारदात से मासूम बच्चे के परिवार में कोहराम, क्षेत्र में हड़कंप, हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी…

आमतौर पर शांत समझे जाने वाले राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भी अब अपराध बड़े पैमाने पर होने लगे हैं। इसका अंदाजा आए दिन सामने आने वाली आपराधिक खबरों से आसानी से लगाया जा सकता है। ऐसी ही एक सनसनीखेज खबर आज राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से सामने आ रही है जहां गर्गुवा गांव में नेपाल निवासी रिश्ते के नाना ने अपने दो वर्षीय नाती के गले में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि हादसे के बाद हत्यारोपी मौके से भागने में कामयाब रहा‌। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
(Pithoragarh News Today)
यह भी पढ़ें: चमोली: हादसे से पसरा मातम, 11 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, CM ने जताया शोक

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील क्षेत्र के गर्गुवा गांव के सोप तोक निवासी रमेश सिंह कुंवर का 2 वर्षीय पुत्र वंश कुंवर सोमवार को अपनी मां कविता के साथ धूप में बैठा था। बताया गया है कि इसी दौरान वंश का रिश्ते में नाना लगने वाला गगन सिंह निवासी कोट छापरी, जिला दार्चुला नेपाल अपने हाथ में धारदार हथियार बड़ियाठ लेकर वहां पहुंचा और देखते ही देखते उसने वंश के गले में वार कर उसकी हत्या कर दी। इससे पहले कि वंश की मां कविता कुछ सोच समझ पाती गगन ने उस पर भी हमला करने के लिए धारदार हथियार चलाया हालांकि कविता ने मौके से जैसे तैसे ‌भागकर अपनी जान बचाई और उसने घर के अंदर कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर दिया। जिस पर गगन ने वंश के दादा कुशल सिंह कुंवर पर हमला बोल दिया। हालांकि इस हमले में उनकी जान बच गई परंतु उनके दोनों हाथ लहूलुहान हो गए और बाएंं हथेली की दो अंगुलियां कट गईं हैं।
(Pithoragarh News Today)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: उत्तरकाशी में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई कार, 5 लोगों की मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top