Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: उत्तरकाशी में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई कार, 5 लोगों की मौत
UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तरकाशी
उत्तराखण्ड: उत्तरकाशी में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई कार, 5 लोगों की मौत
By
1 min read
Uttarakashi car accident: दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम…
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। बीते रोज जहां चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी वहीं इस वक्त ऐसी ही दुखद खबर राज्य के उत्तरकाशी जिले से सामने आ रही है जहां एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया गया है कि मृतकों में तीन पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। कार में सवार सभी लोग स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। इस दुखद हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है वहीं समूचे क्षेत्र में भी मातम पसर गया है।
(Uttarakashi car accident)
यह भी पढ़ें- चमोली: हादसे से पसरा मातम, 11 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, CM ने जताया शोक
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही एक कार शनिवार दोपहर को जैसे ही यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में समा गई। जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायल को उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय भेज दिया है। अभी तक इस भयावह सड़क हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है। बताया गया है कि जिस स्थान पर घटना हुई है उस स्थान पर सड़क काफी चौड़ी है, जिससे दुर्घटनाग्रस्त कार के तेज गति में होने के कारण हादसा होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
(Uttarakashi car accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, 12 लोगों से भरा वाहन गहरी खाई में जा समाया
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: भानियावाला-ऋषिकेश में पेड़ों की कटाई विरोध के बीच छलके पर्यावरण प्रेमियों के आंसू
1 min read |Dehradun Bhaniyawala–Rishikesh Four-Lane Project: Tree Felling Restarts Under Heavy Police Security| भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन के लिए शुरू हुआ…
Read More
Uttrakhand: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर संकट, परेड ग्राउंड की अनुमति 72 घंटे पहले रद्द
1 min read |Rahul Gandhi Dehradun Visit | Chhatron Ki Goonj Program | Parade Ground News|देहरादून में राहुल गांधी के…
Read More
Uttarakhand : सोशल मीडिया वीडियो हटाने का झांसा देकर पिथौरागढ़ युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
1 min read Pithoragarh News live Today: पिथौरागढ़: सोशल मीडिया वीडियो हटाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी…
Read More
Uttarakhand: उत्तराखंड के IAS सविन बंसल बने संयुक्त सचिव, IAS वंदना चौहान भी जाएंगी केंद्र….
1 min read Uttarakhand IAS Transfer News : जिस दफ्तर ने की शिकायत वहीं मिली देहरादून के पूर्व डीएम सविन…
Read More
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
