Connect with us
UTTARAKHAND braking news: Public holiday order issued will be on 28 and not 24 November. Uttarakhand 28 November Holiday

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में अब 24 नहीं 28 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश आदेश जारी

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड में अब 24 नहीं 28 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश आदेश जारी

1 min read

Uttarakhand 28 November Holiday: उत्तराखण्ड शासन ने जारी किया संशोधित आदेश, अब 28 नवंबर को होगा सार्वजनिक अवकाश….

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां उत्तराखण्ड शासन ने आगामी गुरूवार 24 नवंबर को घोषित सार्वजनिक अवकाश को रद्द कर दिया है। इस संबंध में राज्य के अपर सचिव सुरेश चंद्र जोशी द्वारा जारी संशोधित आदेश में कहा गया है कि पूर्व में घोषित दिनांक 24 नवंबर 2022 में आंशिक संशोधन किया गया है। अब 28 नवंबर यानि सोमवार को राज्य के सभी शासकीय/अशासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा यह अवकाश गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर घोषित किया गया है।
(Uttarakhand 28 November Holiday)

उत्तराखंड में अब 24 नहीं 28 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश आदेश जारी
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: सतगढ़ गांव के नीरज ने IMA में हासिल की देश में चौथी रैंक, बनेंगे सैन्य अधिकारी

आदेश में यह भी बताया गया है कि उत्तराखंड सचिवालय, विधानसभा एवं पांच दिवसीय साप्ताहिक कार्य करने वाले कार्यालयों में यह अवकाश लागू नहीं होगा। बता दें कि सरकार द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाशों की सूची में पहले 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित किया गया था।
(Uttarakhand 28 November Holiday)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर निकली बंपर भर्ती अंतिम तिथि से पूर्व जल्द करें आवेदन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top