UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर निकली बंपर भर्ती अंतिम तिथि से पूर्व जल्द करें आवेदन
1 min read
Uttarakhand Forest Guard Bharti: आयोग ने बढ़ाई अंतिम तिथि, अब 23 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं अभ्यर्थी…
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से सामने आ रही है। जी हां… समूह ग की भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी संभाल रहे उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने अब फॉरेस्ट गार्ड के 894 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जारी विज्ञप्ति को संशोधित करते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया है। अब उम्मीदवार 23 नवंबर तक अपना आवेदन पत्र बर सकते हैं। बता दें कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर थी। जिसे अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बढ़ा दिया है।
(Uttarakhand Forest Guard Bharti)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बेरीनाग की कल्पना सेंटर ऑफ़ बायोमेडिकल रिसर्च में चयनित बढ़ा प्रदेश का मान
बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा फारेस्ट गार्ड के 894 रिक्त पदों के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट रखी गई है। इसके अतिरिक्त 18 वर्ष से 28 वर्ष तक के आयु सीमा वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक पुलिस अभ्यर्थियों के लिए लम्बाई 165 सेमी तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए लंबाई 150 सेमी निर्धारित की गई है। अभी आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें-
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://ukpsc.net.in/forestGdreopnv2/
(Uttarakhand Forest Guard Bharti)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
