Connect with us
Uttarakhand news: Urvashi Rautela reached her native village for her brother's wedding in kotdwar. Urvashi Rautela in uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: उर्वशी रौतेला पहुंची भाई की शादी में अपने पैतृक गांव देखिए तस्वीरों में

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड: उर्वशी रौतेला पहुंची भाई की शादी में अपने पैतृक गांव देखिए तस्वीरों में

1 min read

Urvashi Rautela in uttarakhand: भाई की शादी में शामिल होने के अपने माता पिता के साथ पैतृक गांव पहुंची वालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, हल्दी सेरेमनी में भी हुई शामिल….

अपने मॉडलिंग और शानदार अभिनय से देश दुनिया में अपनी एक विशेष पहचान बनाने वाली उत्तराखंड मूल की बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड आई हुई है। बताया गया है कि उर्वशी अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पहुंची हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक पैतृक गांव पहुंचने से पहले उन्होंने बीते रोज सिद्धबली मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया, इसके बाद वह अपने पैतृक गांव जयहरीखाल प्रखंड के सकमुंडा के लिए रवाना हो गई। विदित हो कि उर्वशी अक्सर छुट्टियां बिताने के लिए अपने पैतृक गांव आती रहती है। बचपन में भी वह अपनी स्कूल की छ़ुट्टियों के दौरान भी अपने पैतृक गांव आती रहती थी।
(Urvashi Rautela in uttarakhand)

उत्तराखंड: उर्वशी रौतेला पहुंची भाई की शादी में अपने पैतृक गांव देखिए तस्वीरों मेंयह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड की बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बेडुपाको बारामासा पर झूम उठी पूरी मुंबई नगरी

बता दें कि वालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के जयहरीखाल प्रखंड के सकमुंडा गांव की रहने वाली है। उनका कोटद्वार में भी अपना मकान है। बताया गया है कि उर्वशी बीते शनिवार को मां मीरा रौतेला व पिता मनवर रौतेला के साथ अपने बुआ के लड़के के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव पहुंची है। बताते चलें कि गांव पहुंचने से पहले उन्होंने कोटद्वार पहुंचकर सिद्धबली मंदिर के दर्शन किए और मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। इसके बाद वह कुछ देर कोटद्वार स्थित देवी रोड में अपने आवास में भी रूकी, जिसके बाद वह अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गई। जहां वह अपने भाई की हल्द्वी सेरेमनी में भी शामिल हुई। सबसे खास बात तो यह है कि अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने एनजीओ की ओर से अपने सकमुंडा ग्राम के मुख्य मार्ग में प्याऊ अर्थात पानी के धारे का निर्माण भी करवाया है। इसके साथ ही उर्वशी रौतेला ने पूर्व में कोरोना की जंग लड़ने के लिए पांच करोड़ रुपये भी दान में दिए थे। बता दें कि इससे पूर्व वर्ष 2021 में नवरात्रि के अवसर पर उर्वशी रौतेला उत्तराखंड के जोशीमठ स्थित नरसिंह देवता मंदिर पहुंची थी। जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टा पर शेयर भी की थी।
(Urvashi Rautela in uttarakhand)
उत्तराखंड: उर्वशी रौतेला पहुंची भाई की शादी में अपने पैतृक गांव देखिए तस्वीरों में

यह भी पढ़ें- पहाड़ी बांद्द उर्वशी रौतेला ने अपने नए इंडियन लुक में इंस्ट्राग्राम पर शेयर की अपनी फोटोज

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top