Connect with us
Uttarakhand news: Tara Singh Karki, a soldier of Kumaon Regiment, died in Haldwani. Tara Karki kumaon regiment.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: कुमाऊं रेजीमेंट के जवान ने तोड़ा दम मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

उत्तराखंड: कुमाऊं रेजीमेंट के जवान ने तोड़ा दम मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

1 min read

Tara Karki kumaon regiment: जवान के आकस्मिक निधन की खबर से परिवार में मचा कोहराम, गांव में दौड़ी शोक की लहर…

राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र के बिंदुखत्ता से समूचे प्रदेश के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही हैं। जहां छुट्टियों पर घर आए भारतीय सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान की मौत से जहां दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया वही पूरे परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक जवान की पहचान तारा सिंह कार्की पुत्र स्वर्गीय बलवंत सिंह कार्की के रूप में हुई है बताया गया है कि वे भारतीय सेना के कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे।
(Tara Karki kumaon regiment)


यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: पहाड़ में सड़क हादसे में डिग्री कॉलेज के छात्र की मौत, परिवार का था इकलौता बेटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र के बिंदुखत्ता रावत नगर निवासी तारा सिंह कार्की उम्र 31 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बलवंत सिंह कार्की भारतीय सेना के कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। बताया गया है कि तारा सिंह कुछ दिन पूर्व ही छुट्टियों में घर आए हुए थे। बता दें कि रविवार की रात तारा सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान तारा सिंह ने दम तोड़ दिया। तारा सिंह की अचानक निधन से जहां पत्नी बेसुध हो गई है वहीं दो मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया उठने से सबकी आंखें नम हो गई। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व ही तारा सिंह कार्की के पिता का भी निधन हुआ था। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद आज सुबह चित्र शिला घाट रानीबाग में सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
(Tara Karki kumaon regiment)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के जवान का ड्यूटी के दौरान हुआ निधन क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top