Connect with us
Uttarakhand news: Death of a degree college Pithoragarh student yashwant singh Mehta in bike accident. Pithoragarh bike accident news

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: पहाड़ में सड़क हादसे में डिग्री कॉलेज के छात्र की मौत, परिवार का था इकलौता बेटा

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में सड़क हादसे में डिग्री कॉलेज के छात्र की मौत, परिवार का था इकलौता बेटा

1 min read

Pithoragarh bike accident news: बाइक से अपने घर जा रहा था डिग्री कॉलेज का छात्र, दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही हो गई मौत, परिवार में मचा कोहराम…..

राज्य में लगातार बढ़ती जा रही दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तक ना जाने कितने ही लोगों को काल का ग्रास बना चुकी दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं की एक दुखद खबर आज राज्य के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां एक बाइक के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। इस दुखद हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
(Pithoragarh bike accident news)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में शादी से लौट रहा था परिवार गहरी खाई में गिरी कार दो महिलाओं की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी विकासखंड के सैणराथी गांव निवासी यशवंत सिंह मेहता, लक्ष्मण सिंह महर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। बताया गया है कि यशवंत बीते रोज बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी बाइक क्वीटी के पास पहुंची तो एकाएक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और देखते ही देखते उन्होंने मौके पर दम तोड दिया। बता दें कि परिवार के इकलौते बेटे की अकस्मात मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक यशवंत के पिता बलवंत सिंह मेहता लोनिवि में कार्यरत हैं। इस दुखद हादसे की खबर सुनकर जहां मृतक की माता पार्वती देवी बेसुध हो गई वहीं उनके पिता सहित दोनों बहनों ममता और नीरू का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
(Pithoragarh bike accident news)

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा हादसा: सेहरा उतारकर दूल्हे ने कराया मुंडन पिता और भाभी को दी मुखाग्नि भतीजे को दफनाया

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top