Connect with us
Uttarakhand: Folksinger Sangeeta dhoundiyal new song pyari chhuma bau released Sangeeta Dhoundiyal New Song devbhoomidarshan news portal

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / लोकगायिका संगीता ढौंडियाल और सौरभ का बेहद खूबसूरत गीत हुआ रिलीज जो दिल छू जाए

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

लोकगायिका संगीता ढौंडियाल और सौरभ का बेहद खूबसूरत गीत हुआ रिलीज जो दिल छू जाए

1 min read

Sangeeta Dhoundiyal New Song: लोकगायिका संगीता ढौंडियाल का नया गढ़वाली गीत हुआ रिलीज, वरूण रावत, नताशा शाह एवं जे पी रावत के शानदार अभिनय ने वीडियो की खूबसूरती में लगाए चार चांद….

अपने पारम्परिक लोकगीतों से उत्तराखंड संगीत जगत में विशेष पहचान रखने वाली सुप्रसिद्ध लोकगायिका संगीता ढौंडियाल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अपने प्रशंसकों के साथ ही उत्तराखंड लोकगीत प्रेमियों के लिए लोकगायिका संगीता का एक और पहाड़ी गीत बीते दिनों उनके आफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। जी हां.. बात हो रही है लोकगायिका संगीता के न‌ए पहाड़ी गीत ‘प्यारी छुमा बो’ की। हमेशा की तरह संगीता के इस गीत को भी दर्शकों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस गीत को यूट्यूब पर जहां 60 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं वहीं दो हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है तथा 700 से अधिक लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी देखने को मिली है।
(Sangeeta Dhoundiyal New Song)

यह भी पढ़ें- लोकगायिका संगीता ढौंडियाल का बेहद खूबसूरत पहाड़ी गीत रमझमा रिलीज होते ही छा गया

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत:-

बता दें कि लोकगायिका संगीता ढौंडियाल का नया गढ़वाली गीत ‘प्यारी छुमा बो’, उनके आफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में लोकगायिका संगीता ढौंडियाल ने बताया कि इस गीत में देवर भाभी का संवाद है। देवर भाभी का स्नेह है, जैसे पहले पहाड़ में इस तरह से संवाद होते थे कुछ खट्टे मीठे बोल बोले जाते थे जो लोकगीत बन गए। इस गीत में भी उन्हीं शब्दों का समावेश किया गया है। बताते चलें कि गीत को उनके साथ गायक सौरभ मैथानी ने अपनी मधुर आवाज दी है। गीत में रणजीत सिंह का खूबरसूरत मनमोहक संगीत भी जहां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है वहीं वरूण रावत, नताशा शाह एवं जे पी रावत का शानदार अभिनय गीत के विडियो की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। आपको बता दें कि इस गीत के निर्देशक सोहन चौहान है जबकि विडियो को क्रिएटिव बुड़बक द्वारा फिल्माया गया है।
(Sangeeta Dhoundiyal New Song)

यह भी पढ़ें– संगीता ढौंडियाल जो उत्तराखण्ड़ के लोकगीतों और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर ले आई

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top