Connect with us

Home / उत्तराखण्ड / संगीता ढौंडियाल जो उत्तराखण्ड़ के लोकगीतों और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर ले आई

उत्तराखण्ड पहाड़ी गैलरी

संगीता ढौंडियाल जो उत्तराखण्ड़ के लोकगीतों और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर ले आई

1 min read

sangeet-dhoudiyal-brought-uttarakhand-culture-at-country-level

उत्तराखंड के लोकगीतों की बात करे तो संगीता ढौंडियाल (SANGEETA DHOUNDIYAL) का नाम सबकी जुबा पर रहता है जिन्होंने उत्तराखंड के लोकगीतों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को एक अलग पहचान दी और उत्तराखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने में अपना योगदान दिया।
एक परिचय संगीता ढौंडियाल (SANGEETA DHOUNDIYAL) उत्तराखंड की एक प्रसिद्ध लोक गायिका है जो जो वर्तमान में  देहरादून  में रहती है और पौड़ी गढ़वाल का बंग्रेदी गांव उनका जन्म स्थान है।
उन्हें बचपन से संगीत में बहुत रूचि थी, जब वह केवल 5 वर्ष की थी तब से उन्होने मंच कार्यक्रम देने शुरू कर दिए थे। गायन के साथ- साथ वह नृत्य और रंगमंच में भी रूचि रखती थी।
पिता को गुरु और लता मंगेशकर को प्रेरणा स्रोत मानती है:  संगीता अपने पिता राम प्रसाद बड़वाल को अपना गुरु मानती है जिन्होंने बचपन से ही संगीत के क्षेत्र में उनका मार्गदर्शन किया, उनके पिता राम प्रसाद बड़वाल और दादा श्याम प्रसाद बड़वाल उत्तराखंड के लोकगीतों में अपना एक विशेष नाम रखते है। जिनके लोकगीतों को पहले रेडिओ में बहुत सुना जाता था। संगीता लता मंगेशकर को अपना प्रेरणा स्रोत मानती है जिनकी मधुर आवाज और जीवनी से से वो काफी प्रभावित हुई।


बॉलीवुड गीतों से उत्तराखण्ड़ के लोकगीतों की और रुझान – 
संगीता बचपन में बॉलीवुड गीतों को बहुत सुनती थी और इनमे काफी रूचि भी थी लेकिन जब वो बचपन में अपने पिता के साथ पर्वतीय कलामंच में गयी और वहाँ गढ़वाली गीतों को सुना और अपनी संस्कृति की झलक लोकगीतों के माध्यम से देखीं धीरे धीरे उन्हें उत्तराखण्ड़ के लोकगीतों में रुझान आने लगा और संगीता अपने उत्तराखण्ड़ के लोकगीतों के माध्यम से अपनी संस्कृति को विश्व स्तर पर एक पहचान दिलाना चाहती थी।
संगीत करियर की शुरूआत: संगीता सबसे पहले श्री जीत सिंह नेगी जी और उनके समूह ‘पार्वती कला मंच’ में एक बाल कलाकार के रूप में शामिल हुई और यह उनके करियर के शुरूआत में उनका पहला कदम था।  जब वो दिल्ली में थी तब उत्तराखण्ड़ के प्रसिद्द लोकगायक दिनेश उनियाल ने अपने पहले गढ़वाली एल्बम बान रौतेली में एक ब्रेक दिया। उन्होंने गंधर्व विद्यालय, दिल्ली से संगीत में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने कई गुरुओं से संगीत सीखा और 1997 में एक पेशेवर गायक के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने संगीत में स्नातक किया और गंधर्व विद्यालय, दिल्ली में इसके विषय में गहन अध्यन किया। इसके बाद उन्होंने त्रिवेणी कला संगम को ज्वाइन किया जहां उन्हें एक प्रसिद्ध क्लासिक गायक शांति वीरा नंद जी से सीखने का मौका मिला। इसके साथ ही उन्होंने देहरादून में मुरली धर जाधुरी से संगीत की बारीकियां भी सीखी।

संगीता ढौंडियाल का दूर दर्शन पर इंटरव्यू जिसमे वो उत्तराखंड के लोकगीतों को राष्ट्रीय स्तर पर ले आई:

उन्होंने टी-सीरीज, नीलम,रामा और कई अन्य प्रसिद्ध कंपनियों के लिए 500 से अधिक एल्बमों के लिए गाया। उन्होंने कई गढ़वाली, जोन्सारी, कुमाउनी , हिमांचली , नेपाली ,हिंदी और भोजपुरी गीतों को गाया और  उत्तराखण्ड़ के लोकगीतों को एक नया आयाम देने के लिए अपना पूरा योगदान दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

To Top