Connect with us
Uttarakhand news: Guldar was killed by the bullet of hunter joy hukil in Tehri Garhwal. Uttarakhand Guldar joy hukil.

Home / UTTARAKHAND GULDAR / उत्तराखण्ड: पहाड़ में शिकारियों की गोली से ढेर हुआ गुलदार, 12 वर्षीय मासूम को बनाया था निवाला

UTTARAKHAND GULDAR उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में शिकारियों की गोली से ढेर हुआ गुलदार, 12 वर्षीय मासूम को बनाया था निवाला

1 min read

Uttarakhand Guldar joy hukil: ग्रामीणों के आक्रोश के बाद वन विभाग ने गुलदार को आदमखोर घोषित करते हुए दिए थे मारने के आदेश, शूटर जाय हुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को किया था तैनात….

राज्य में मानव वन्य जीव संघर्ष लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन जंगली जानवरों द्वारा ग्रामीणों पर हमले की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भिलंगना ब्लाक के केमरासौड़ में आतंक का पर्याय बन चुके एक आदमखोर गुलदार को गुरुवार तड़के शिकारियों ने बन्दूक की गोली से ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि यह वही गुलदार है जिसने बीते 27 नवंबर को क्षेत्र के मयकोट गांव के 12 वर्षीय बच्चे अनव को मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार को आदमखोर घोषित करते हुए उसे मारने के लिए क्षेत्र में शूटर जाय हुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को तैनात कर दिया था।
(Uttarakhand Guldar joy hukil)

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा : बच्चे को मुंह में दबोच कर ले गया गुलदार जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल जिले के भिलंगना ब्लाक के मयकोट गांव में 12 वर्षीय बच्चे अनव को काल का ग्रास बनाने वाले आदमखोर गुलदार को केमरासौड़ में गुरुवार तड़के चार बजे वन विभाग की टीम ने मार गिराया। बताया गया है कि गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए वन विभाग की टीम द्वारा नौ ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाया गया था। इस संबंध में रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान का कहना है कि मारा गया गुलदार मादा है, जिसकी उम्र लगभग 6 से 7 साल बताई जा रही है। वन विभाग की टीम ने मृतक गुलदार के शव को घनसाली पशु चिकित्सालय भेज दिया है।
(Uttarakhand Guldar joy hukil)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : पहाड़ में 5 वर्षीय मासूम बच्चे को गुलदार ने बनाया अपना निवाला क्षेत्र में हड़कंप

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GULDAR

To Top