Connect with us
उत्तराखंड: प्रेमी ने महिला के बेटे की हत्या कर सूटकेस में भरकर डाला गंगनहर में, क्षेत्र में हड़कंप

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: प्रेमी ने महिला के बेटे की हत्या कर सूटकेस में भरकर डाला गंगनहर में, क्षेत्र में हड़कंप

उत्तराखण्ड हरिद्वार

उत्तराखंड: प्रेमी ने महिला के बेटे की हत्या कर सूटकेस में भरकर डाला गंगनहर में, क्षेत्र में हड़कंप

1 min read

Roorkee News Today: सनसनीखेज मामला आया सामने, लिव इन में रह रहे प्रेमी ने की प्रेमिका के 12 साल के बेटे अयान की हत्या, पुलिस कर रही है शव की तलाश…

राज्य के हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है जहां एक व्यक्ति ने 12 वर्ष के मासूम की हत्या कर शव सूटकेस में रखकर गंग नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा बच्चे के शव की खोजबीन शुरू कर दी है।
(Roorkee News Today)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: एक छोटी सी गलती से चली गई डिप्टी रेंजर की जिंदगी परिजनों में मचा कोहराम

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राज्य के हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पिरान कलियर मे प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही महिला के 12 साल के बेटे की हत्या कर दी। बता दें कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।एसपी देहात एसके सिंह के अनुसार आरोपी कासिफ और महिला दोनों दूर के रिश्तेदार हैं। कासिफ कलियर में रहकर ही मजदूरी करता है। बताते चलें कि महिला ने आसपास के लोगों को कासिफ को अपना बड़ा बेटा बताया था। जब पुलिस कासिफ के बारे में जानकारी ली तो भी उसने उसे बड़ा बेटा बताया। लेकिन जब पुलिस ने शक होने पर महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुलिस को पूरा सच बता दिया।
(Roorkee News Today)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: देहरादून में विपिन रावत की निर्मम हत्या, पहाड़ तक पहुंची आक्रोश की लपटें

पुलिस के अनुसार मुस्कान उम्र 40 वर्ष निवासी आलवी नगर, थाना लोनी जिला गाजियाबाद पिरान कलियर में किलकिली साहब रोड पर अपने बेटे अयान उम्र 12 वर्ष तथा प्रेमी कासिफ के साथ पिछले नौ वर्ष से किराए पर रह रही थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को उसका प्रेमी कासिफ के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वह मारपीट करने के डर से दरगाह परिसर में जाकर सो गई। आज सुबह जब वह वापस कमरे पर लौटी तो उसने बेटे अयान को गायब देखा। इसके बाद महिला और कासिफ ने बेटे अयान की तलाश शुरू की। महिला ने जब सीसीटीवी कैमरे चेक करने की बात कही तो कासिफ वहां से गायब हो गया। महिला ने जब अन्य युवक के साथ मिलकर सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो कासिफ एक सूटकेस को सिर पर रखकर ले जाता हुआ नजर आया। जिसकी सूचना महिला ने पुलिस को दी।
(Roorkee News Today)





यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड पुलिस में तैनात सिपाही की पत्नी की हत्या, मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top