Connect with us
Uttarakhand news: Praveen Kumar of almora, won 20 lakh rupees from dream11. Praveen Kumar Dream11 Almora

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड: पहाड़ के एक और युवा की चमकी किस्मत dream11 से जीते 20 लाख रुपए

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: पहाड़ के एक और युवा की चमकी किस्मत dream11 से जीते 20 लाख रुपए

1 min read

Praveen Kumar Dream11: अल्मोड़ा के युवा की चमकी किस्मत dream11 से हुए मालामाल 

अब तक ना जाने कितने ही लोगों को मालामाल कर चुकी क्रिकेट फैंटेसी लीग ड्रीम 11 में एक बार फिर पहाड़ के एक युवा की किस्मत चमकी है। जी हां… आज खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां दुखालखोला में रहने वाले प्रवीण कुमार ने ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर 20 लाख रुपये जीत लिए हैं। सबसे खास बात तो यह है कि प्रवीण को यह सफलता महज एक हफ्ते में ही हासिल की है। बताया गया है कि प्रवीण ने बीते रोज ड्रीम 11 पर श्रीलंका लीग के दौरान जाफा किंग व कोलंबो स्टार के बीच खेले गए मैच में टीम बनाई थी। उनके द्वारा बनाई गई टीम को न सिर्फ नंबर वन की रैंक हासिल हुई बल्कि उन्होंने बीस लाख रुपए जीतने का संदेश भी प्राप्त हो गया है। अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां प्रवीण काफी खुश हैं वहीं यह खबर पूरे क्षेत्र में भी चर्चाओं का भी हिस्सा बनी हुई है।(Praveen Kumar Dream11)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: ड्रीम 11 से मालामाल हुआ पहाड़ का एक और युवा, लखपति बना दीपक

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के दुखालखोला निवासी प्रवीण कुमार, शहर के ही एक निजी बैंक में कर्मचारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रवीण 3 साल पहले भी ड्रीम इलेवन में टीम बनाते थे, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने टीम बनाना छोड़ दिया। बताया गया है कि बीते दिनों प्रवीण के भाई भरत कुमार और दोस्तों ने उन्हें दोबारा टीम बनाने को कहा था, जिस पर प्रवीण बीते एक सप्ताह से ड्रीम 11 पर टीम बना रहे थे। जिसके बाद बीते रोज उनकी किस्मत चमक गई है और वह लखपति बन गई है। बता दें कि 20 लाख की रकम में से 30 प्रतिशत रकम टैक्स के तौर पर कटने के पश्चात बाकी के 14 लाख रुपये उनके ड्रीम इलेवन खाते में आ गए हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: ड्रीम 11 से मालामाल हुआ विपिन, चमकी किस्मत, बना करोड़पति

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top