उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल
टिहरी गढ़वाल में लगने जा रहा है रोजगार मेला(Job Fair) युवा जल्द करें आवेदन
1 min read
Tehri Garhwal Job Fair: 27 दिसंबर को होगा रोजगार मेले का आयोजन, 200 रिक्त पदो पर की जाएगी भर्ती….
उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दें कि राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले में आगामी 27 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।इस मेले मे जिसमें पांचवी, आठवी एवं दसवीं पास बेरोजगार युवा आवेदन कर सकते है।बताते चले कि गुडविल प्लास्टिक इण्डस्ट्रीज देहरादून एवं सेंट्रल इंस्टीटयूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (सीपेट) हरिद्वार रोड, भानियावाला, डोईवाला के द्वारा इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।
(Tehri Garhwal Job Fair)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: MBPG कॉलेज में पहली बार छात्रा बनी अध्यक्ष रश्मि ने रचा नया इतिहास, जाने इनके बारे में
बता दें कि इस मेले के अंतर्गत 200 रिक्त पदो पर भर्ती की जाएगी।इच्छुक उम्मीदवार अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड फोटो एवं बायोडाटा एवं फोटो कॉपी के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय मे आयोजित रोजगार मेले मे सम्मिलित हो सकते है।इसके साथ ही इस मेले मे भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नही लिया जाएगा।
(Tehri Garhwal Job Fair)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
