Connect with us
Uttarakhand news: High speed dumper crushed pregnant woman in Rudrapur road accident, died on the spot. Rudrapur road accident news

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: तेज रफ्तार डंपर ने गर्भवती महिला को कुचला, हुई मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: तेज रफ्तार डंपर ने गर्भवती महिला को कुचला, हुई मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

1 min read

Rudrapur road accident news: पति के साथ बाइक से रूटिन चेकअप के लिए अस्पताल जा रही थी महिला, रास्ते में ही हो गया भयावह सड़क हादसा, मौके पर ही गर्भवती ने तोड़ दिया दम, परिवार में मचा कोहराम….

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। आए दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं की दुखद खबरें सुनने को मिलती रहती है। वास्तव में कुमाऊं मंडल से गढ़वाल मंडल तक आज कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां से दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं की दुखद खबर सामने ना आती है। दर्दनाक सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर से सामने आ रही है जहां हुए भयावह सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया है कि यह दुखद हादसा उस समय घटित हुआ जब तीन महीने की गर्भवती महिला अपने पति के साथ रूटिन चेकअप कराने अस्पताल जा रही थी।
(Rudrapur road accident news)
यह भी पढ़ें- देश के लिए दुखद खबर: बार्डर पर शहीद हुए सेना के तीन जवान, दौड़ी शोक की लहर

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी रवि कुमार वर्तमान में रूद्रपुर में रहता था। वह सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता था। बताया गया है कि रवि की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। इन दिनों रवि की पत्नी गर्भवती थी और उसका तीसरा महीना चल रहा था। बुधवार को रवि अपनी पत्नी को लेकर बाइक से अस्पताल जा रहा था परंतु जैसे ही उनकी बाइक पुलभट्टा के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाइक सवार रवि की पत्नी छिटककर दूर जा गिरी जबकि रवि भी गंभीर रूप से घायल हो गया।‌ इसी बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने रवि की पत्नी को बुरी तरह कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक रवि अपनी पत्नी को रूटिन चेकअप के लिए रूद्रपुर जिला अस्पताल ले जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(Rudrapur road accident news)

यह भी पढ़ें- हमें फर्क नहीं पड़ता: मचेगी तबाही डूब जाएगा शहर जोशीमठ को अब कोई नहीं बचा सकता

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top