उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल
उत्तराखंड: बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता की मौत, गहरी खाई में जा समाई कार
1 min read
Tehri Car Accident Today: अपने दोस्तों के साथ बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे कुंवर सिंह, इसी दौरान हो गया भीषण सड़क हादसा, मातम में तब्दील हुई शादी की खुशियां….
गौरतलब है कि बीते रोज टिहरी गढ़वाल जिले के आगराखाल से कसमोली गांव की तरफ जा रही एक कार सलडोगी गांव के पास एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि हादसे के वक्त कार में आगराखाल अदरक मंडी समिति के संचालक कुंवर सिंह दीवान सिंह और सतीश सिंह सवार थे। आगराखाल-कुसरेला मोटर मार्ग पर सलडोगी गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे से जहां पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है वहीं आगर गांव निवासी कुंवर सिंह रावत के घर पर बेटे की शादी की सारी खुशियों पर भी ग्रहण लग गया है। बताया गया है कि मृतक कुंवर सिंह, बेटे की शादी का कार्ड बांटने द्यूली गांव जा रहे थे। उनके बेटे की शादी आगामी 22 फरवरी को तय हुई थी। इतना ही नहीं इस भयावह सड़क हादसे में मौत के मुंह में समाने वाले दीवान सिंह की बहन की शादी भी तय थी लेकिन अब इन दोनों ही घरों में शादी का उत्साह मातम में तब्दील हो गया है।
(Tehri Car Accident Today)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में समाई कार 3 लोगों की मौके पर ही मौत
बताते चलें कि ये सभी कुंवर सिंह के साथ उनके बेटे की शादी का कार्ड बांटने कसमोली गांव की तरफ जा रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक कुंवर सिंह, दीवान सिंह और सतीश सिंह के मध्य गहरी दोस्ती थी। आगराखाल में कुंवर सिंह की ज्वेलर्स की दुकान के पास ही दीवान सिंह की वेल्डिंग और सतीश सिंह की टेंट हाउस की दुकान थी। जिस कारण दोनों ही कुंवर सिंह के साथ उनके बेटे की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे।
(Tehri Car Accident Today)
यह भी पढ़ें- Nepal Plane Crash हादसे में सुप्रसिद्ध लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
