Connect with us
Uttarakhand news: road accident in tehri garhwal, 3 people died on the spot when the car got stuck in the ditch. tehri garhwal car accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: पहाड़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में समाई कार 3 लोगों की मौके पर ही मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में समाई कार 3 लोगों की मौके पर ही मौत

1 min read

tehri garhwal car accident: भयावह सड़क हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर….

राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक अल्टो कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया है कि यह भीषण सड़क हादसा आगराखाल-कुसरेला मोटर मार्ग पर सलडोगी गांव के पास हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
(tehri garhwal car accident)
यह भी पढ़ें- Nepal Plane Crash हादसे में सुप्रसिद्ध लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग आगराखल से सलडोगी गांव जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतकों की पहचान दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह, पता ग्राम फकोट, सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 37 वर्ष, पता ग्राम कसमोली एवं कुंवर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 57 वर्ष, पता ग्राम आगराखल के रूप में हुई है। इस हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(tehri garhwal car accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बीच सड़क में पलटी केमू बस एक महिला की मौके पर ही मौत अन्य घायल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top