Connect with us
Nainital local journalist Deepak Bisht reached home after coverage of January 26, died of heart attack. Deepak Bisht Nainital

Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल के स्थानीय पत्रकार दीपक बिष्ट 26 जनवरी का कवरेज करके पहुंचे घर ह्रदयाघात से मौत

उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल के स्थानीय पत्रकार दीपक बिष्ट 26 जनवरी का कवरेज करके पहुंचे घर ह्रदयाघात से मौत

1 min read

Deepak Bisht Nainital: दीपक ने 18 नवंबर को नैनीताल का बर्थडे मनाने की करी थी शुरुआत, आकस्मिक निधन की खबर से दौड़ी शहर में शोक की लहर….

राज्य के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां गणतंत्र दिवस परेड की कवरेज कर घर पहुंचे एक स्वतंत्र पत्रकार दीपक बिष्ट का हृदयाघात से निधन हो गया है। बता दें कि मृतक दीपक, नैनीताल शहर में दीपू भाई के रूप से प्रसिद्ध थे। बताया गया है कि गुरुवार सुबह कवरेज करने के बाद जैसे ही वह घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी पत्नी से सीने में एकाएक दर्द होने की बात कही, जिस पर उन्हें बीडी पांडेय जिला अस्पताल नैनीताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दीपक ने दम तोड दिया। उनके आकस्मिक निधन से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे शहर में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(Deepak Bisht Nainital)
यह भी पढ़ें- बागेश्वर के योगेश की हल्द्वानी सड़क हादसे में मौत परिजनों में मचा कोहराम

आपको बता दें कि पत्रकार दीपक बिष्ट वर्तमान में ताल नामक चैनल चलाते थे। इससे पहले उन्होंने इंजाय म्यूजिक चैनल के माध्यम से भी नगर के हर छोटे बड़े कार्यक्रमों की कवरेज कर उसे घर-घर तक पहुंचाने का काम किया था। इसके साथ ही शहर वासियों के द्वारा उन्हें एक उम्दा मिमिक्री कलाकार के रूप में जाना जाता था वहीं उन्होंने एक स्टंटमैन के रूप में भी अपनी खास पहचान बनाई थी। अपने हाथ और सीने पर बिजली की राड तोड़ने, केंचुए खाने, श्मशान घाट में रात बिताने जैसे करतब भी वह करते रहते थे। सबसे खास बात तो यह है प्रतिवर्ष 18 नवंबर को नैनीताल का बर्थडे मनाने की शुरुआत करने का श्रेय भी दीपक को ही जाता है। उन्होंने नैनीताल में अंग्रेजी शासनकाल का अच्छे से अध्ययन कर डाक्यूमेंट्री भी बनाई थी। इन दिनों भी वह नैनीताल शहर के आसपास फिल्माई गई वालीवुड फिल्मों पर डाक्यूमेंट्री बनाने में जुटे हुए थे।
(Deepak Bisht Nainital)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: मजखाली में अंगीठी की गैस लगने से युवक की मौत, महज 29 साल का था युवक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top