Connect with us
Uttarakhand news: Paras Kasnyal was preparing for army bharti died in Pithoragarh due to heart attack. Pithoragarh Army bharti heart attack

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: पहाड़ में दुखद घटना व्यायाम कर रहे किशोर की मौत कर रहा था सेना भर्ती की तैयारी

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखण्ड: पहाड़ में दुखद घटना व्यायाम कर रहे किशोर की मौत कर रहा था सेना भर्ती की तैयारी

1 min read

Pithoragarh Army bharti heart attack: घटना के दौरान व्यायाम कर रहा था किशोर, तभी हो गया बेसुध, चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ना बताया मौत का कारण….

वर्ष 2023 की शुरुआत के साथ ही देश दुनिया में हृदयाघात, दिल का दौरा पड़ने और उसके तुरंत बाद मौत की घटनाओं में काफ़ी इजाफा देखने को मिला है। हैरानी की बात तो यह है कि काफी कम उम्र के युवा भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां सेना भर्ती की तैयारियों में जुटे एक 18 वर्षीय किशोर का बीते रोज आकस्मिक निधन हो गया। किशोर की मौत का कारण भी दिल का दौरा पड़ना ही बताया जा रहा है। बताया गया है कि हादसे के वक्त किशोर, नगर के देव सिंह मैदान में व्यायाम कर रहा था। इस दुखद खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।‌ इतना ही नहीं पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चाएं हो रही है और लोग मृतक किशोर और उसके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
(Pithoragarh Army bharti heart attack)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर पहाड़ में युवक ने जहर खाकर दी अपनी जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के कासनी गांव का 18 वर्षीय युवक पारस कसन्याल सेना भर्ती की तैयारियों में जुटा हुआ था। वह प्रतिदिन सुबह तड़के अपने घर से चार किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ नगर स्थित देव सिंह मैदान में दौड़ लगाकर पहुंचता था, जिसके बाद वह देव सिंह मैदान में व्यायाम आदि कसरत करता था। बीते शुक्रवार को भी दौड़ने के बाद जैसे ही वह देव सिंह मैदान में व्यायाम कर रहा था उसी दौरान वह अचानक गिरकर बेहोश हो गया। पारस के गिरते ही मैदान में व्यायाम कर रहे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां काफी प्रयास के बाद भी उसे होश नहीं आया, जिस पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में चिकित्सक डॉ. आलम ने पारस की मौत की वजह हृदयाघात बताया है। इस दुखद घटना से जहां मृतक पारस के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं पूरे गांव में भी मातम पसरा हुआ है।,
(Pithoragarh Army bharti heart attack)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में अग्निवीर भर्ती में सफल न होने पर युवक ने कर दी अपनी जीवन लीला समाप्त

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top