Connect with us
Uttarakhand news: Pauri Garhwal satpuli sumit kumar tajwar agniveer rally kotdwar

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में अग्निवीर भर्ती में सफल न होने पर युवक ने कर दी अपनी जीवन लीला समाप्त

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड: पहाड़ में अग्निवीर भर्ती में सफल न होने पर युवक ने कर दी अपनी जीवन लीला समाप्त

1 min read

Satpuli Sumit Agniveer Rally: कोटद्वार अग्निवीर भर्ती में असफल हुए युवक सुमित ने फांसी लगाकर जीवन लीला को किया समाप्त

गौरतलब है कि इन दिनों राज्य के अलग-अलग जिलों में अग्निवीर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है । इसी बीच राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही हैं जहां पौड़ी गढ़वाल के सतपुली में एक युवक ने अग्निवीर भर्ती में सफल न होने के करण आत्महत्या कर ली है। आर्मी में भर्ती होने युवक के पास यह आखिरी अवसर था।घटना की जानकारी युवक के परिजनों द्वारा राजस्व पुलिस को दे दी गई ,जिसके पश्चात ग्राम सभा द्वारा पंचनामा भरकर तहसील में दे दिया गया।इसके बाद परिजनों के आग्रह करने पर पोस्टमॉर्टम किये बिना ही युवक के शव को उन्हे सौंप दिया गया।(Satpuli Sumit Agniveer Rally)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: उभरती जौनसारी लोक गायिका संजना की मौत संगीत जगत में शोक की लहर

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली क्षेत्र में स्थित ग्राम नौगांव कमन्दा में अग्निवीर भर्ती के दौरान असफल होने पर मायूस 23 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र ताजवर सिंह ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। परिजनों के अनुसार युवक अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए कोटद्वार गया हुआ था। बता दें कि युवक बीतीशाम कोटद्वार से मायूस होकर वापस घर लौट तथा सीधे अपने कमरे में चला गया। बताते चलें कि सुबह जब परिजन उसे उठाने के लिए कमरे में गए तो वह कमरे की छत पर फंदा लगाकर लटका हुआ था।यह भी पढ़िए:उत्तराखंड जौनसारी लोकगायिका के आकस्मिक निधन की बड़ी वजह आई सामने

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top