Connect with us
Uttarakhand news: Sapna Chowdhary reached in Haridwar, rotis being baked on the stove.

Home / उत्तराखण्ड / सपना चौधरी पहुंची हरिद्वार चूल्हे पर सेंकने लगी रोटियां देख चौंक गए लोग

उत्तराखण्ड हरिद्वार

सपना चौधरी पहुंची हरिद्वार चूल्हे पर सेंकने लगी रोटियां देख चौंक गए लोग

1 min read

Sapna Chaudhary in haridwar: सपना चौधरी ने माघ पूर्णिमा पर किया गंगा स्नान, होटल में पहुंचकर सेकीं तन्दूरी रोटियां…

उत्तराखण्ड की हसीन वादियां जहां हमेशा से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रहती है वहीं गोमुख से निकलती मां गंगा की धारा ऋषिकेश हरिद्वार में अध्यात्म एवं धर्म की अलख जगाती रहती है। पावन पर्वों, पवित्र त्यौहार पर हरिद्वार, हर की पैड़ी में उमड़ने वाली श्रृद्धालुओं की भीड़ इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण है। आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर भी लाखों श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी पर मां गंगा में डुबकी लगाई। जिनमें हरियाणा की मशहूर सपना चौधरी भी शामिल हैं। जी हां… हरियाणा की सिंगर और मशहूर डांसर सपना चौधरी माघ पूर्णिमा पर स्नान करने हरिद्वार पहुंचीं। जहां वह गंगा में स्नान कर न केवल पुण्य की भागीदार बनीं बल्कि उन्होंने हरिद्वार के पोस्ट ऑफिस के पास स्थित एक ढाबे के तंदूर में उन्होंने रोटियां भी सेंकी। इस दौरान मौके पर उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई।
(Sapna Chaudhary in haridwar)
यह भी पढ़ें- पहाड़ की सपना चौहान दे रही है , हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा की मशहूर गायक एवं डांसर सपना चौधरी बीते रोज रूड़की में आयोजित हुए एक शो में आई थी। जिसके बाद वह रविवार तड़के तीन बजे हरिद्वार हर की पैड़ी पहुंच गई। उन्होंने सबसे पहले हर की पैड़ी में स्नान किया इसके बाद वह भोजन आदि के लिए हरी भोजनालय पहुंची। जहां उन्होंने न केवल अपने फैंस के साथ फोटो खिंचवाई बल्कि होटल में तंदूर की रोटियां भी सेंकी. जिसे देख होटल कर्मी हैरान रह गए। इसके साथ होटल कर्मियों एवं मौके पर मौजूद लोगों ने उनके इस सादगी भरे अंदाज की तारीफ भी की। कड़ाके की ठंड में स्नान करने के बाद उन्होंने तंदूर की आंच में अपने हाथ भी सेकें। कुछ देर होटल में ठहरने, भोजन आदि करने के बाद वह हरियाणा के लिए रवाना हो गई।
(Sapna Chaudhary in haridwar)

यह भी पढ़ें- Video: उत्तराखंड फैशन शो में पहुंची हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, सभागार तालियों से गूंज उठा

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top