Connect with us
Uttarakhand news: The dead body of Bhuwan Joshi, missing since last 2 months, was found, in ramganga river almora.

Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा: बीते 2 माह से लापता भुवन जोशी का शव मिला, होली के दिन टूट पड़ा दुखो का पहाड़

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा: बीते 2 माह से लापता भुवन जोशी का शव मिला, होली के दिन टूट पड़ा दुखो का पहाड़

1 min read

Bhuwan Joshi Almora: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में पसरा मातम, होली के सभी सामूहिक कार्यक्रमों को किया गया स्थगित…

राज्य के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां बीते दो महीनों से लापता युवक का शव रामगंगा नदी से बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान ग्राम पंचायत जेठुवा निवासी भुवन जोशी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह बीते वर्ष 24 दिसंबर को एकाएक लापता हो गया था। जिस पर उसके परिजनों ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना चौखुटिया में दर्ज कराई थी। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त किए जाने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद खबर से जहां होली पर मृतक के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। साथ ही गांव में भी मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने होली के सभी सामूहिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।
(Bhuwan Joshi Almora)
यह भी पढ़ें- देहरादून: होली पर महिला ने दो मासूम बच्चों संग कि अपनी जीवन लीला समाप्त, क्षेत्र में हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत जेठुवा के भुवन जोशी पुत्र पितांबर पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। बताया गया है कि उसने दिल्ली में रहकर ही उच्च शिक्षा प्राप्त की थी। जिसके बाद एकाएक मानसिक स्थिति खराब होने पर वह अपने गांव आ गया था और अपने परिवार के साथ रहने लगा। परंतु इसी बीच बीते 24 दिसंबर को वह एकाएक कहीं लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने तीन जनवरी को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट चौखुटिया थाने में दर्ज कराई थी। बीते रोज पुलिस को रामगंगा नदी पर छानी के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने भुवन के परिजनों को भी शव की शिनाख्त करने के लिए बुलाया। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त भुवन के रूप में की। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र महज 28 वर्ष थी।
(Bhuwan Joshi Almora)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: सनसनीखेज मामला आया सामने, मां और दो बच्चों की मौत, कमरे में मिले बेसुध

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top