UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: चलती रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल ड्राइवर की सूझबूझ से बची 35 यात्रियों की जिंदगी
1 min read
Mussoori Roadways brake fail: ड्राइवर की सूझबूझ से बची 35 यात्रियों की जान, दीवार से टकराकर रोकी बस…..
इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड के मसूरी से सामने आ रही है जहां चलती रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो जाने से यात्रियों की सांसे थम सी गई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 35 यात्रियों से भरी रोडवेज बस मसूरी से देहरादून की ओर जा रही थी। जैसे ही बस मसूरी गर्ल्स स्कूल के पास पहुंची ही थी कि अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और देखते ही देखते यात्री में चीख-पुकार मच गई। वह तो गनीमत रही कि चालक मोहम्मद आमिर की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जिंदगी बच गई। बता दें कि ड्राइवर ने तुरंत एक बड़े हादसे को भांप लिया और तुरंत बस की स्पीड को कंट्रोल कर उसे दीवार से टकरा दिया जिसमें कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई।
(Mussoori Roadways brake fail)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: फौजी की पत्नी के जेवरात लूट उतारा मौत के घाट क्षेत्र में हड़कंप
इस मामले में ड्राइवर का कहना है कि जब बस बस अड्डे से निकली तो ब्रेक काफी अच्छे से लग रहे थे मेसानीकलाज बस अड्डे से करीब 300 मीटर आगे जाकर ब्रेक फेल हो गए। चालक द्वारा अपनी सूझबूझ से यात्री की जिंदगी बचाने के बाद सभी ड्राइवर का धन्यवाद अदा करते नहीं थके। जिस पर चालक मोहम्मद आमिर बोले कि धन्यवाद मेरा नहीं ऊपर वाले का कीजिए जिनकी वजह से यह हादसा टल गया।
(Mussoori Roadways brake fail)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: राजकीय विद्यालय में तैनात आशीष भट्ट की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत मचा हड़कंप
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
