Connect with us
Uttarakhand latest news:: Wife geeta killed her husband laxman singh in Haldwani today. Haldwani Latest News Today

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात: पत्नी ने उतारा पति को मौत के घाट पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात: पत्नी ने उतारा पति को मौत के घाट पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

1 min read

Haldwani Latest News Today: शराब के नशे में धुत होकर पत्नी से गाली-गलौज और बदसलूकी कर रहा था पति, पत्नी ने उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार….

राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां पति के गाली‌गलोच और बदसलूकी करने पर पत्नी ने लोहे के पाइप से पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस नृशंस हत्याकांड से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि घटना के समय मृतक नशे में था।
(Haldwani Latest News Today)

यह भी पढ़ें– उत्तराखंड: पहाड़ में बाघ का आतंक शिक्षक को बनाया अपना निवाला पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के देवलचौड़ बंदोबस्ती रामपुर रोड निवासी लक्ष्मण सिंह भनवाल पास की कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड का कार्य करते था। बताया गया है कि बीते रोज वह शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी गीता से गाली गलौज और हाथापाई करने लगा। जिस पर गीता ने पर्दे के पाइप से लक्ष्मण पर वार कर दिया। जिससे लक्ष्मण सिंह के सिर और छाती पर गंभीर चोटें लग गई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। जिस पर गीता ने उसे कंबल से ढक दिया। शाम को जब लक्ष्मण के बेटे शिवांश ने स्कूल से आने के बाद जब पिता को इस हालत में देखा तो तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने तुरंत लक्ष्मण की नब्ज टटोली तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिस पर परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए। उधर दूसरी ओर सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक का अंतिम संस्कार रूकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(Haldwani Latest News Today)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में लधिया नदी में डूबने से चली गई मासूम की जिंदगी, दी थी 10वीं की परीक्षा

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top