Connect with us
Uttarakhand news: Foreign family engaged in devotion to Ram in Hanuman temple garamPani nainital. Hanuman temple nainital news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: हनुमान मंदिर में रामभक्ति में लीन हुए विदेशी घंटों जपा राम नाम लगाया ध्यान

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखण्ड: हनुमान मंदिर में रामभक्ति में लीन हुए विदेशी घंटों जपा राम नाम लगाया ध्यान

1 min read

Hanuman temple nainital news: कसार देवी मंदिर से गरमपानी के हनुमान मंदिर पहुंचा विदेशी परिवार, लिया रामायण पाठ में हिस्सा, घंटों किया राम नाम का जप, , फिर लगाया ध्यान, देखते रह गए स्थानीय ग्रामीण…

उच्च पर्वत शिखरों से आच्छादित देवभूमि उत्तराखंड की हसीन एवं आध्यात्मिक वादियां हमेशा से ही देश विदेश के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है। यहां के देवी देवताओं, आश्रमों में देश विदेश के लोगों की अगाध आस्था है। यही कारण है कि आए दिन देश विदेश की नामी गिरामी हस्तियों के साथ ही आम जनमानस जहां सुकून के कुछ पल बिताने यहां की शांत वादियों में पहुंचते रहते हैं वहीं कुछ विदेशी वाशिंदे यहां के आध्यात्मिक वातावरण से प्रभावित होकर उत्तराखण्ड में रहकर अध्यात्म की अलख भी जगाने लगे हैं। विदेशी लोगों द्वारा देवभूमि उत्तराखंड में अध्यात्म की अलख जगाने की ऐसी ही एक खबर आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के तट पर स्थित हनुमान मंदिर में चल रहे अखंड रामायण पाठ में उस समय चार चांद लग गए जब एक विदेशी परिवार ने काफी देर तक भजन कीर्तन कर भगवान राम का नाम जपा और यहां के शांत वातावरण में ध्यान भी लगाया। विदेशी परिवार की इस तरह अध्यात्म एवं भगवान राम के प्रति अगाध आस्था देखकर आसपास के ग्रामीण जहां उन्हें हैरानी से देखते रहे वहीं वह उनके प्रति अभिभूत होकर मंत्रमुग्ध भी हो ग‌ए।
(Hanuman temple nainital news)
यह भी पढ़ें- कुमाऊँ की वादियों में रम गए डेविड, इनकी ठेठ पहाड़ी बोली और गीत का अंदाज ही अलग है

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के नैनीताल जिले के गरमपानी स्थित उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के तट पर हनुमान मंदिर में बीते रोज अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद जैसे ही अखंड रामायण पाठ का श्रीगणेश हुआ उसी समय अल्मोड़ा जिले में स्थित कसार देवी मंदिर घूमने आया एक विदेशी परिवार भी मंदिर पहुंच गया। इस विदेशी परिवार ने न केवल अखंड रामायण पाठ में भाग लिया बल्कि भगवान राम के नाम का घंटों जप करने के पश्चात यहां के शांत वातावरण में ध्यान भी लगाया। इस अखंड रामायण में आसपास के गांवों से भी सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे थे। जो इस विदेशी परिवार की भगवान राम के प्रति अगाध आस्था देखकर अभिभूत हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने उनकी भक्ति और आस्था की सराहना भी की।(Hanuman temple nainital news)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा पर आए जर्मन पर्यटक अपनी यात्रा भूल, रम गए पहाड़ो में

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top