उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग
Kedarnath dham yatra 2023: पूरे विधि-विधान से खुले बाबा केदारनाथ के कपाट, महादेव के जयकारों से गूंजा धाम
1 min read
Kedarnath dham yatra 2023: सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर पूरे विधि-विधान से खुले बाबा केदारनाथ के कपाट, पावन अवसर के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा पूरा धाम क्षेत्र…
बीते 22 अप्रैल को चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज होने के साथ ही जहां यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए थे वहीं आज मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर बाबा केदारनाथ के कपाट पूरे विधि-विधान से आम श्रृद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान मंदिर को करीब 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। अब अगले छह महीने तक श्रद्धालु मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे।
(Kedarnath dham yatra 2023)
यह भी पढ़ें- Gangotri Yamunotri yatra 2023: चारधाम यात्रा का हुआ विधिवत आगाज, खुल गए यमुनोत्री गंगोत्री धाम के कपाट
बता दें कि सुबह पांच बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। कपाट खुलने के बाद गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान करीब 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने। श्रृद्धालुओं पर जहां हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई वहीं इस अवसर पर पूरा केदारनाथ धाम हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। जिसके बाद मुख्य पुजारी शिवलिंग ने गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। जिसके साथ ही ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ के दर्शन शुरू हो गए।
(Kedarnath dham yatra 2023)
यह भी पढ़ें- Chardham Yatra 2023: चार धाम यात्रा के लिए हो जाइए तैयार इस तिथि को खुलेंगे कपाट
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
