Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand: Rajat Negi of nainital became lieutenant in army, commanded 188 cadets in passing out parade.

उत्तराखण्ड

नैनीताल

Rajat Negi army lieutenant: उत्तराखण्ड के रजत नेगी बने सेना में लेफ्टिनेंट, पासिंग आउट परेड में किया 188 कैडेटों को कमांड

Rajat Negi army lieutenant: सेना में लेफ्टिनेंट बने रजत, ओटीए चेन्नई में मिला 188 जेंटलमैन कैडेट की पासिंग आउट परेड को कमांड करने का गौरव….

उत्तराखण्ड के होनहार युवा वाशिंदे आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर चहुंओर ओर सफलता का डंका बजाने वाले राज्य के होनहार युवाओं से हम आए दिन आपको रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जो न केवल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं बल्कि उन्होंने चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड में देश के विभिन्न राज्यों के 188 जेंटलमैन कैडेटों को कमांड करने का गौरव भी प्राप्त किया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के रहने वाले रजत नेगी की। अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से समूचे प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले रजत की इस सफलता से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
(Rajat Negi army lieutenant)
यह भी पढ़ें- Apoorva Shah advocate general: उत्तराखंड की अपूर्वा शाह भारतीय सेना में बनी जज एडवोकेट जनरल

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल निवासी रजत नेगी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। बीते रोज चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड में मौजूद उनके माता-पिता ने बेटे के कंधे पर सितारे सजाकर उसे सेना को समर्पित किया। इस दौरान बेटे को परेड की कमांडिंग करता देख परिजनों का चेहरा खुशी से देखने लायक था। बता दें कि अपनी स्कूली शिक्षा नैनीताल के सेंट जोसेफ कॉलेज से प्राप्त करने वाले रजत नेगी ने इंटरमीडिएट के उपरांत कुमाऊं विवि से वर्ष 2021 में स्नातक की डिग्री प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। तदोपरांत बीते वर्ष 2022 में उनका चयन लेफ्टिनेंट पद पर हो गया। जिसके बाद वह ओटीए चेन्नई में प्रशिक्षण लेने के रवाना हुए। जहां से एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण के बाद उन्होंने बीते शनिवार को ओटीए चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना में कमीशन हासिल किया। बताते चलें कि रजत के पिता सुरेंद्र नेगी जहां प्रिंट मीडिया में कार्य करते है वहीं उनकी मां विमला नेगी कुमाऊं विवि नैनीताल में कार्यरत हैं।
(Rajat Negi army lieutenant)
यह भी पढ़ें- Surbhi Rautela lieutenant Dwarahat: द्वाराहाट की सुरभि रौतेला बनी सेना में लेफ्टिनेंट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top