Connect with us
Uttarakhand news: the girl ran away from the house, the almora police recovered her within 3 hours. Almora Police News

Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा: मां की डांट से नाराज होकर बालिका घर से भागी पुलिस ने 3 घंटे के भीतर किया बरामद

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा: मां की डांट से नाराज होकर बालिका घर से भागी पुलिस ने 3 घंटे के भीतर किया बरामद

1 min read

Almora Police News: अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चंद घंटों में वापस लौटी परिवार की खुशियां, सकुशल बरामद हुई लापता नाबालिग बेटी….

सोशल मीडिया के इस प्रतिस्पर्धा वादी दौर में जहां लोगों की सहन शक्ति काफी कम हो गई है। इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव बच्चों पर दिख रहा है। जिससे बच्चे परिजनों की छोटी सी डांट डपट को भी सहन नहीं कर पा रहे हैं।‌ इसी कारण उनके घर से भागने या फिर आत्मघाती कदम उठाने की दुखद खबरें लगातार सामने आ रही है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां मां की डांट से नाराज़ होकर एक नाबालिग बालिका अपने घर से भाग ग‌ई। वो तो गनीमत रही कि अपने कार्यों में मुश्तेदी से जुटी अल्मोड़ा पुलिस ने उसे महज 3 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है।
(Almora Police News)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में बन रही थी अवैध मजार बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र का है। जहां द्वाराहाट पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के नाराज होकर घर से कहीं चले जाने की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट मिलने पर पुलिस विभाग की टीम ने लापता नाबालिग बालिका की तलाश शुरू कर दी और महज 3 घंटे के भीतर उसे सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां परिजन काफी खुश हैं वहीं उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस कर्मियों का तहे दिल से धन्यवाद अदा किया है।
(Almora Police News)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: रोडवेज बस ने बीच सड़क में कर दी 45 यात्रियों की फजीहत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top