उत्तराखण्ड पिथौरागढ़
Uttarakhand earthquake today news: गुरुवार तड़के उत्तराखण्ड में भूकंप के झटको से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग
1 min read
Uttarakhand earthquake today news: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में गुरुवार तड़के आया भूकंप, नेपाल बॉर्डर पर बताया गया है केन्द्र….
उत्तराखण्ड में गुरुवार तड़के एक बार फिर धरती भूकंप के झटको से डोल उठी। भूकंप के यह झटके गुरुवार सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर सीमांत जिले पिथौरागढ़ में महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर जहां इसकी तीव्रता 3.5 रिकॉर्ड की गई वहीं इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 32 किमी दूर नेपाल बॉर्डर पर बताया गया है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अभी तक जन-धन की हानि की कोई खबर नहीं है।
(Uttarakhand earthquake today news)
यह भी पढ़ें:- Uttarakhand earthquake today: उत्तराखण्ड में फिर भूकंप के झटको से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि इससे पहले जनवरी में भी उत्तर-उत्तरपश्चिम पिथौरागढ़ में 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया था। बता दें कि राज्य में लगातार भूकंप के हल्के झटके आने से लोगों में दहशत का माहौल है। हाल ही में बीते 4 अप्रैल को रूद्रप्रयाग और चमोली जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लगातार भूकंप के हल्के झटके आने से वैज्ञानिकों ने भी चिंता जताते हुए बताया है कि उत्तराखंड में कभी भी उच्च तीव्रता का भूकंप तबाही मचा सकता है।
(Uttarakhand earthquake today news)
यह भी पढ़ें- Uttarakashi earthquake News Today: उत्तराखंड में भूकंप से फिर डोल उठी धरती भागे लोग
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
