उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल
उत्तराखण्ड: पहाड़ में तैनात वन दरोगा का हार्ट अटैक से निधन, विभाग में दौड़ी शोक की लहर
1 min read
Forest Inspector Dhanpal Negi: मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले थे मृतक वन दरोगा धनपाल सिंह नेगी, वर्तमान में टिहरी गढ़वाल जिले के लबंगआव रेंज में थी तैनाती….
राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही हैं जहां लंबगांव रेंज में तैनात वन विभाग में कार्यरत वन दरोगा धनपाल सिंह नेगी उम्र 59 वर्ष का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। वन दरोगा की अचानक हुई मौत से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं वन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
(Forest Inspector Dhanpal Negi)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: काफल तोड़ने गई महिला गिरी 40 फिट गहरे गड्ढे में पुलिस रेस्क्यू कर बचाई जान
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के यम्केश्वर ब्लॉक स्थित बघेल गांव निवासी धनपाल सिंह नेगी टिहरी स्थित लंबगांव रेंज में वन दरोगा के पद पर तैनात थे। बता दें कि बीती शाम उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई जिसके बाद वन कर्मी उन्हें लेकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापनगर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही धनपाल सिंह नेगी ने दम तोड़ दिया। वन दरोगा की मौत की खबर परिजनों में कोहराम मच गया है।
(Forest Inspector Dhanpal Negi)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
