Connect with us
Uttarakhand news: Married woman arrived as a bride in Haldwani marriage, revealed before seven rounds. Uttarakhand marriage news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: विवाहिता महिला पहुंची दुल्हन बनकर, सात फेरों से पहले खुली पोल

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

उत्तराखंड: विवाहिता महिला पहुंची दुल्हन बनकर, सात फेरों से पहले खुली पोल

1 min read

Uttarakhand marriage news: पोल खुलते ही वर पक्ष ने किया शादी से इंकार तो दुल्हन पक्ष बनाने लगा दबाव, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच….

उत्तराखंड में शादी के अजीबोगरीब मामले हमेशा से ही सुनने को मिलते रहते हैं अभी शादी का एक और अजीबोगरीब मामला हल्द्वानी से सामने आ रहा है। जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने आप को अविवाहित बता कर दुबारा शादी करने की तैयारी कर ली थी। लेकिन शादी होने से कुछ दिन पूर्व ही महिला के पहले से ही शादीशुदा होने की खबर लड़के वालों को लग गई जिस पर उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। और इसके बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने महिला तथा उसके परिवार पर केस दर्ज कर दिया।
(Uttarakhand marriage news)
यह भी पढ़ें- पौड़ी गढ़वाल Yashpal rawat daughter marriage: अब भाजपा नेता यशपाल रावत ने की बेटी की शादी रद्द

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार प्रकृति विहार निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर दी कि उस समय पूर्व उसने एक वेबसाइट पर शादी का विज्ञापन देखा। जिसके बाद लड़की पक्ष से शादी की बात पक्की की गई। लड़की के मां पिता बड़ी बहन और चाचा ने लड़के पक्ष से जल्द ही शादी करने का दबाव बनाया। बता दें कि 3 मई को शादी की तारीख पक्की की गई। शादी के सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी थी इसी बीच लड़के पक्ष को जानकारी मिली कि लड़की पहले से ही शादीशुदा है और मार्च में ही उसका तलाक हुआ है। जब लड़के पक्ष ने लड़की वालों से महिला के शादीशुदा होने की बात छुपाने का कारण पूछा तो लड़की पक्ष ने दहेज का केस दर्ज करने की धमकी दी तथा 30 लाख रुपए मांगने लगे। पीड़ित लड़के पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
(Uttarakhand marriage news)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ी लड़के ने धूमधाम से हिंदू रीति रिवाज में विदेशी लड़की से रचाई शादी देखिए

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top