Connect with us
Uttarakhand news: Sakshi Bisht of haldwani almora cleared UPSC exam without coaching. Sakshi Bisht UPSC Uttrakhand

Home / UPSC CIVIL SERVICES EXAM RESULT / Sakshi Bisht UPSC Uttrakhand: उत्तराखंड की साक्षी बिष्ट ने बिना कोचिंग यूपीएससी परीक्षा में पाई सफलता

UPSC CIVIL SERVICES EXAM RESULT उत्तराखण्ड

Sakshi Bisht UPSC Uttrakhand: उत्तराखंड की साक्षी बिष्ट ने बिना कोचिंग यूपीएससी परीक्षा में पाई सफलता

1 min read

Sakshi Bisht UPSC Uttrakhand: साक्षी ने बिना किसी कोचिंग सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में पाया मुकाम…

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा बीते दिनों घोषित हुए सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणामों में राज्य के अनेकों युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत एवं लगन से सफलता का मुकाम हासिल किया है। जिनमें मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा के देवनगर दसोला निवासी एवं वर्तमान में अपने परिवार के साथ नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के पंचायत घर निवासी साक्षी बिष्ट भी शामिल हैं। जिन्होंने यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 484वीं रैंक हासिल की है। सबसे खास बात तो यह है असफलताओं से हार ना मानते हुए साक्षी ने यह उपलब्धि बिना कोचिंग किए ऑनलाइन और सेल्फ स्टडी से चौथे प्रयास में हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Sakshi Bisht UPSC Uttrakhand)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: माधव ने दिन में नौकरी कर रात में की UPSC परीक्षा की तैयारी और पा लिया अंत में मुकाम

अपनी इस सफलता से काफी खुश साक्षी का कहना है कि खुद पर विश्वास और निष्काम कर्म उनकी सफलता का मूल मंत्र है। वह आगे कहती हैं कि सरकारी सेवा में जाकर वह महिला शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और देश के विकास में योगदान देना चाहती हैं। बात साक्षी की शिक्षा की करें तो इंटरमीडिएट में 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ बियरशिवा स्कूल हल्द्वानी में टॉप करने वाली साक्षी ने जीबी पंत कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग स्नातक किया। इस दौरान जहां उन्हें सिल्वर मेडल मिला था वहीं विश्वविद्यालय से ही टाटा कंपनी में प्लेसमेंट भी हुआ, परंतु मन में एक सिविल सेवक बनने का जज्बा रखने वाली साक्षी ने इस प्लेसमेंट को ठुकराकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों में अपना ध्यान केंद्रित किया। बताते चलें कि एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली साक्षी के पिता राजेंद्र सिंह बिष्ट जहां बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं वहीं उनकी माता शोभा बिष्ट एक कुशल गृहणी हैं। साक्षी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ ही माता पिता और अन्य परिजनों के अतिरिक्त गुरूजनों को दिया है।
(Sakshi Bisht UPSC Uttrakhand)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: भागीचौरा की कृति जोशी ने उत्तीर्ण की यूपीएससी परीक्षा, आप भी दें बधाई

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UPSC CIVIL SERVICES EXAM RESULT

To Top