UPSC CIVIL SERVICES EXAM RESULT उत्तराखण्ड
बधाई: हल्द्वानी के तनुज पाठक विप्रो की नौकरी छोड़ बनें IAS,UPSC परीक्षा में हासिल की 72 वीं रैंक
1 min read
Tanuj Pathak UPSC Result: हल्द्वानी के तनुज पाठक ने विप्रो की नौकरी छोड़ उत्तीर्ण की यूपीएससी परीक्षा
Tanuj Pathak UPSC Result उत्तराखंड के युवा आज अपनी मेहनत एवं लग्न के बल पर चारों ओर अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। यदि बात करें संघ लोक सेवा आयोग के परिणामों की तो उत्तराखंड के युवाओं ने यहां भी बाजी मारकर अपने राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। आज हम आपको ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है जी हां हम बात कर रहे हैं नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर निवासी तनुज पाठक का भी शामिल की। जिन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में AIR 72 वीं रैंक हासिल की है। उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।बता दें कि तनुज पाठक मूल रूप से अल्मोड़ा तथा हाल में शीशमहल काठगोदाम निवासी हैं।
यह भी पढ़िए:बधाई: टिहरी गढ़वाल के तुषार डोभाल ने उत्तीर्ण की UPSC परीक्षा हासिल की 284 रैंक
यदि बात करें तनुज की प्रारंभिक शिक्षा की तो उन्होंने दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम से पूर्ण की है। इसके बाद आईआईटी रुड़की से मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में 2018 में बीटेक पूरा किया। बीटेक करने के पश्चात तनुज का विप्रो कंपनी में चयन हो गया। लेकिन तनुज का सपना IAS बनने का था इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी और अपना सपना सच कर दिखाया।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
