UPSC CIVIL SERVICES EXAM RESULT उत्तराखण्ड
बधाई: टिहरी गढ़वाल के तुषार डोभाल ने उत्तीर्ण की UPSC परीक्षा हासिल की 284 रैंक
1 min read
Tushar dobhal UPSC result: मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के तुषार डोभाल ने उत्तीर्ण की यूपीएससी परीक्षा बढ़ाया प्रदेश का मान
Tushar dobhal UPSC result गौरतलब है कि बीते मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा-2023 का अंतिम परीक्षा परिणाम जारी किया गया।जिसमें हर बार की भांति इस बार भी उत्तराखंड के होनहार युवाओं ने बाजी मारी है।उन्हीं होनहार युवाओ में से एक नाम मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के जुआ पट्टी के मरोड़ गांव तथा वर्तमान में देहरादून निवासी तुषार का भी शामिल हैं। जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर 284वी रैंक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।बता दें कि तुषार के पिता विजेंद्र डोभाल वर्तमान में एसडीआरएफ में डिप्टी कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। यदि बात करें तुषार की प्रारंभिक शिक्षा की तो उनकी शिक्षा शिक्षा सेंट मेरीज़ वाराणसी से हुई है।
यह भी पढ़िए:बधाई: हरिद्वार की अदिति ने उत्तीर्ण की यूपीएससी परीक्षा हासिल की 247वी रैंक
बताते चलें कि तुषार ने 10वीं और 12वीं में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए । इसके बाद थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की। स्नातक करने के बाद जेपी मोर्गन चेस के अमेरिकी बैंक में कॉरपोरेट विश्लेषक के रूप में चयन हो गया। नौकरी करने के साथ साथ तुषार ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
