Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand news: Amardeep of Rudraprayag won two gold medals in 8th National Games.Amardeep Rudraprayag national games

उत्तराखण्ड

रूद्रप्रयाग

स्पोर्ट्स

रुद्रप्रयाग के अमरदीप ने नेशनल गेम्स में जीते दो स्वर्ण पदक बढ़ाया प्रदेश का मान

Amardeep Rudraprayag national games: राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड का सितारा अमरदीप, 5 व 10 किमी की दौड़ में हासिल किए स्वर्ण पदक….

राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर कामयाबी का परचम लहराकर आए दिन समूचे प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले राज्य के इन होनहार युवाओं से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से परिचित कराने जा रहे हैं जिसने 8वेन नेशनल गेम्स में दो स्वर्ण पदक हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के रहने वाले अमरदीप की, जिन्होंने दिल्ली में आयोजित हुए नेशनल गेम्स में 5 एवं 10 किमी दौड़ प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल किया है। अमरदीप की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
(Amardeep Rudraprayag national games)
यह भी पढ़ें- Akash Madhwal उत्तराखंड: सल्ट के इंजीनियर आकाश छा गए IPL में जानिए इंजीनियरिंग से क्रिकेट तक का सफर

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के कांदी जाबरी गांव निवासी अमरदीप ने 8वें नेशनल गेम्स में 5 एवं 10 किमी की दौड़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। बता दें कि 8वें नेशनल गेम्स का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम न‌ई दिल्ली में 26 से 28 म‌ई तक किया गया था। सबसे खास बात तो यह है कि अमरदीप ने हाल ही में इंडो नेपाल चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। बताते चलें कि अपनी इन अभूतपूर्व उपलब्धियों से समूचे प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले अमरदीप अभी तक 6 स्वर्ण, 4 रजत एवं 2 कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। जिनमें क‌ई अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवार्ड भी शामिल हैं।
(Amardeep Rudraprayag national games)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ के हीरा और अभिनय ने दिखाया दम आस्ट्रेलिया में जीते स्वर्ण एवं रजत पदक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top