Connect with us
Uttarakhand news: Namrata pant of Jakhpant Pithoragarh became sub lieutenant in Indian Navy. Namrata pant Indian Navy

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: जाखपंत की नमृता बनी भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट परिजनों ने सजाएं सितारे

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखण्ड: जाखपंत की नमृता बनी भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट परिजनों ने सजाएं सितारे

1 min read

Namrata pant Indian Navy: भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनी नमृता पंत, केरल के भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला से हुई पास आउट…

राज्य की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। खासतौर पर सैन्य क्षेत्रों में बेटियों द्वारा की जा रही बढ़ चढ़कर भागीदारी वाकई काबिले तारीफ है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही वीर बहादुर एवं होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गई है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की रहने वाली नमृता पंत की। जिन्होंने रविवार को केरल के भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला में आयोजित हुई पासिंग आउट परेड के दौरान कमीशन प्राप्त किया है। नमृता की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
(Namrita pant Indian Navy)
यह भी पढ़ें- गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड, भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनें विशुंग गांव के पवन फर्त्याल

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के जाखपंत गांव की रहने वाली नमृता पंत भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गई है। बता दें कि अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से समूचे प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली नमृता ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सोरवेली पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ से जबकि लक्ष्मण सिंह महर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ से एम‌एससी की डिग्री हासिल की है। तदोपरांत उनका चयन भारतीय नौसेना में हो गया। भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला में कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत रविवार को वह पास आउट हुई है। इस दौरान पासिंग आउट परेड में मौजूद उनके माता-पिता ने बेटी के कंधों पर सितारे सजाकर स्वयं उन्हें देश की सेना को समर्पित किया। बताते चलें कि नमृता के पिता घनश्याम पंत जहां सामाजिक कार्यकर्ता हैं वहीं उनकी मां लक्ष्मी पंत एक कुशल गृहिणी हैं। वर्तमान में परिजनों के साथ पिथौरागढ़ जिले के टकाना कालोनी में रहने वाली नमृता ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है।
(Namrata pant Indian Navy)

यह भी पढ़ें- नैनीताल की नैनिका रौतेला बनी नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, माता-पिता ने कंधों पर लगाए स्ट्राइप

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top