Connect with us
Uttarakhand news: murder a villager bahadur singh by crushing him a stone in Dharchula Pithoragarh. Dharchula Pithoragarh murder news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: पहाड़ में खौफनाक वारदात पत्थर से कुचलकर ग्रामीण की हत्या आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखण्ड: पहाड़ में खौफनाक वारदात पत्थर से कुचलकर ग्रामीण की हत्या आरोपी गिरफ्तार

1 min read

Dharchula Pithoragarh murder news: खौफनाक हत्याकांड से दहला धारचूला, गांव के ही 22 वर्षीय युवक ने की ग्रामीण की हत्या, हुआ गिरफ्तार…

आमतौर पर शांत समझे जाने वाले राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से भी अब हत्या, लूटपाट जैसे अपराधिक घटनाओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जो न केवल उत्तराखण्ड के देवभूमि के नाम को कलंकित कर रहे हैं बल्कि यहां के वाशिंदों के दिलों में भय एवं दहशत भी पैदा कर रहे हैं। हत्याकांड की एक ऐसी ही सनसनीखेज खबर आज राज्य के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां धारचूला के दूरस्थ पय्यापौड़ी में 22 वर्षीय युवक ने 50 साल के ग्रामीण की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
(Dharchula Pithoragarh murder news)
यह भी पढ़ें- Pithoragarh murder news उत्तराखण्ड: पहाड़ में तिहरे हत्याकांड से फैली सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक राज्य के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील क्षेत्र के पय्यापौड़ी गांव के नाला तोक निवासी कपिल सिंह पुत्र जोगा सिंह और गांव के ही बजानी तोक निवासी बहादुर सिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों का विवाद इतना बढ़ गया कि आप खोए कपिल सिंह ने पत्थर से कुचलकर बहादुर सिंह की हत्या कर दी। बताया गया है कि मृतक बहादुर सिंह गांव में ही खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो बेटे प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि दो बेटियों की शादी हो चुकी है।
(Dharchula Pithoragarh murder news)

यह भी पढ़ें- चंपावत: 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top