उत्तराखण्ड पिथौरागढ़
Pithoragarh murder news उत्तराखण्ड: पहाड़ में तिहरे हत्याकांड से फैली सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
1 min read
Pithoragarh murder news: नृशंस तिहरे से दहला पिथौरागढ़, गंगोलीहाट में एक ही परिवार के तीन महिलाओं की हत्या, पुलिस कर रही है जांच….
राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है जहां एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों का बेहरमी से कत्ल कर दिया। इस तिहरे हत्याकांड की खबर से जहां गांव में दहशत व्याप्त है वहीं समूचे क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
(Pithoragarh murder news)
यह भी पढ़ें- Dehradun guldar news देहरादून: पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, मासूम बच्चे को बनाया था निवाला, शिकारियों ने किया बड़ा खुलासा
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह पूरा हत्याकांड सीमांत पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के बुरसम गांव में घटित हुआ है। जहां संतोष राम नाम के एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस विभाग की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी ने किस कारण इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया।
(Pithoragarh murder news)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
