Connect with us
Uttarakhand news: army soldier heera Singh koranga of bindukhatta lalkuan died suddenly. army heera Singh koranga

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: छुट्टियों पर घर आए सेना के जवान का निधन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखण्ड: छुट्टियों पर घर आए सेना के जवान का निधन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

1 min read

army heera Singh koranga: तीन दिन बाद जाना था ड्यूटी पर, लेकिन उससे पहले ही हो गई यह दुखद घटना, परिवार में मचा कोहराम….

राज्य के नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां छुट्टियों पर घर आए भारतीय सेना के एक जवान का आकस्मिक निधन हो गया है। मृतक जवान की पहचान हीरा सिंह कोरंगा के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे भारतीय सेना की सिंगनल रेजीमेंट में कार्यरत थे। इस दुखद खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है और दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(army heera Singh koranga)
यह भी पढ़ें- Pramod Rawat CM security commando: सीएम आवास में तैनात कमांडो ने खुद को उड़ाया गोली से

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र के इंदिरानगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी हीरा सिंह कोरंगा पुत्र हयात सिंह कोरंगा भारतीय सेना की सिंगनल रेजीमेंट में कार्यरत थे। इन दिनों वह 1 माह की छुट्टियों पर अपने घर आए हुए थे। तीन दिन बाद ही उन्हें ड्यूटी पर आसाम जाने के लिए घर से प्रस्थान करना था लेकिन इससे पूर्व ही उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन का कारण हृदयाघात बताया गया है। बता दें कि मृतक हीरा एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता हयात सिंह पूर्व सैनिक है जबकि उनका भाई भी सेना में कार्यरत हैं। मृतक हीरा अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।
(army heera Singh koranga)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: होटल मैनेजमेंट के छात्र की सड़क हादसे में मौत परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top