UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तरकाशी
Uttarakashi Roadways Bus accident: उत्तरकाशी में 32 यात्रियों से भरी रोडवेज बस लटकी खाई की ओर
1 min read
Roadways bus Accident Uttarakashi: चालक द्वारा गलत साइड स्टियरिंग काटने से हुआ हादसा, सांसत में अटकी 32 यात्रियों की जान….
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के उत्तरकाशी जिले से सामने आ रही है जहां शुक्रवार सुबह 32 यात्रियों को लेकर जा रही उत्तराखण्ड रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। बताया गया है कि बस अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटक गई। यह हादसा उस समय घटित हुआ जब बस गंगोत्री से उत्तरकाशी मुख्यालय की ओर आ रही थी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बस के टायर सड़क से बाहर निकल गए थे। वो तो गनीमत रही कि हादसे का अंजाम बड़ा नहीं हुआ। बस में सवार यात्रियों को आपातकालीन द्वार के सहारे बाहर निकालकर दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया गया है।
(Roadways bus Accident Uttarakashi)
यह भी पढ़ें- Haridwar Roadways Bus accident उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी रोडवेज बस कंडक्टर और एक बच्ची की मौत
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह हादसा बस चालक द्वारा गलत साइड में स्टेयरिंग काटने गई वजह से घटित हुआ है। हादसे के वक्त बस में करीब 32 यात्री सवार थे। एकाएक हुए इस भयावह हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई और बस में सवार यात्रियों की सांसें अटक गई। बस से सकुशल बाहर निकलने के बाद ही उनकी जान में जान आई। फिलहाल बस को निकालने के लिए क्रेन बुलाई जा रही है।(Roadways bus Accident Uttarakashi)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में समाया वाहन एक ही परिवार के दो लोगों की मौत
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
