Connect with us
Uttarakhand news: 24-year-old Durgesh Negi of ramnagar died on the spot in bike accident nainital. Ramnagar bike accident news

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: भयावह बाइक हादसे में 24 वर्षीय युवक ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: भयावह बाइक हादसे में 24 वर्षीय युवक ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

1 min read

Ramnagar bike accident news: बाजार से घर लौटते समय एकाएक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी बाइक, हादसे की खबर से मृतक के परिवार में मचा कोहराम….

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। पहाड़ से मैदान तक राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क दुर्घटना की दुखद खबर आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां रामनगर में एक तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।‌ इस दुखद खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक युवक की उम्र महज 24 वर्ष बताई गई है।
(Ramnagar bike accident news)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: विद्युत विभाग में तैनात कर्मचारी ने ड्यूटी के दौरान ही तोड़ दिया दम

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के बसई गांव निवासी दुर्गेश नेगी पुत्र जगदीश नेगी बीते रोज किसी काम से पीरूमदारा बाजार गया हुआ था। बताया गया है कि देर शाम जब वह पीरूमदारा से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे तो उसी दौरान ग्राम भवानीपुर छोटी के पास दुर्गेश की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं दुर्गेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया और देखते ही देखते उसने दम तोड दिया। इस भयावह सड़क हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
(Ramnagar bike accident news)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: वाहन की टक्कर से युवक की मौत 4 माह की‌ बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top