Connect with us
Uttarakhand news: 10-year-old child Aryan Vishwakarma of tanakpur Champawat died in drowning Sharda river. sharda river tanakpur

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: शारदा नदी में नहाने गए 12 वर्षीय बच्चे की मौत परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड: शारदा नदी में नहाने गए 12 वर्षीय बच्चे की मौत परिजनों में मचा कोहराम

1 min read

sharda river tanakpur: पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, घटना से परिवार में मचा कोहराम

राज्य के चंपावत जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां 12 वर्षीय बच्चे की शारदा नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर के बाद से जहां परिजनों में कोहराम मच गया वही जल पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर लिया है।
(sharda river tanakpur)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: भयावह बाइक हादसे में 24 वर्षीय युवक ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र की नई बस्ती कॉलोनी निवासी आयर्न विश्वकर्मा उम्र 12 वर्ष पुत्र पोतिराम विश्वकर्मा दोपहर को शारदा नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान अचानक वह पानी मे डूब गया। बता दे कि आर्यन पांचवी कक्षा का छात्र था। वही परिजनों का कहना है कि आर्यन को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। नदी में जहां पर आर्यन की डूबने से मौत हुई है वहां का जलस्तर डूबने लायक नहीं था। अनुमान लगाया जा रहा है कि आर्यन को नहाते वक्त मिर्गी का दौरा पड़ा होगा जिस कारण वह पानी में गिरने के बाद उठ नही पाया होगा। वही पुलिस ने आर्यन के शव परिजनों को सौंप दिया है।
(sharda river tanakpur)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: परीक्षा देने गई युवती हुई लापता परिजन परेशान अभी तक कोई खबर नहीं

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top