Connect with us
Uttarakhand: Bageshwar gomati news Suraj gusain and gabbar singh died by drowning

Home / उत्तराखण्ड / बागेश्वर: युवक की बर्थडे के दिन दोस्त के साथ नदी में डूबने से मौत परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड बागेश्वर

बागेश्वर: युवक की बर्थडे के दिन दोस्त के साथ नदी में डूबने से मौत परिजनों में मचा कोहराम

1 min read

Bageshwar gomati news: युवक को महंगी पड़ी जन्मदिन की पार्टी बर्थडे के दिन ही दोस्त के साथ नदी में डूबने से मौत, मूल रूप से चमोली जिले के थराली तहसील क्षेत्र रहने वाले थे दोनों युवक…

राज्य के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आए युवक और उसके एक दोस्त की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। इस दुखद खबर से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उनके गांव में भी मातम पसर गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस प्रशासन की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों के शवों को नदी से निकालने बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतक युवकों की उम्र महज 28 वर्ष बताई गई है।
(Bageshwar gomati news)
यह भी पढ़ें- chinyalisaur Uttarakashi guldar attack: उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के थराली तहसील क्षेत्र के तुंगेश्वर लोल्टी गांव निवासी सूरज गुसाईं पुत्र बलवीर सिंह का आज शुक्रवार को जन्मदिन था। बताया गया है कि वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए गांव के ही अपने चार दोस्तों लक्ष्मण सिंह, नीरज गुसाईं, मनोहर सिंह परिहार और गब्बर सिंह पुत्र मनवर सिंह बागेश्वर जिले के प्रसिद्ध नर सिंह मंदिर मैगड़ीस्टेट में पहुंचा। जिसके बाद पांचों युवकों ने सूरज के जन्मदिन की पार्टी की, तत्पश्चात सभी पास में बह रही गोमती नदी में नहाने के लिए चले गए। इसी दौरान सूरज गुसाईं और गब्बर सिंह नहाते नहाते काफी गहराई में चले गए। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आए तो उनके दोस्तों ने किसी अनिष्ट की आंशका से चीख पुकार मचाकर मदद की गुहार लगाई। जिस पर मौके पर आए आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना राजस्व पुलिस को देने के साथ ही दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस और ग्रामीणों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों युवकों को तो ढूंढ लिया लेकिन तब तक दोनों दम तोड चुके थे।
(Bageshwar gomati news)

यह भी पढ़ें- रामनगर – रानीखेत रोड पर बस ने स्कूटी को कुचला फौजी समेत दो लोगों की मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top